Home / राजधानी / *घर की नौकरानी ने उड़ा दिए 2.5 लाख, पुलिस जांच में जुटी*

*घर की नौकरानी ने उड़ा दिए 2.5 लाख, पुलिस जांच में जुटी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में घर में काम करने वाली नौकरानी पर लाखों रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 2.50 लाख रुपए नकद और एक लॉकर भी बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

अब पढ़ें क्या है पूरा मामला
मामले की शिकायत देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल निवासी देवाशीष गुरु ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 से उन्होंने घर और बच्ची की देखरेख के लिए प्रिया ढीढी को नौकरी पर रखा था। 21 अप्रैल की शाम वे एक शादी में बेमेतरा गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्ची शंकर नगर गई थीं। इस दौरान घर में नौकरानी प्रिया अकेली थी।
रात करीब 8 बजे जब पत्नी घर लौटी तो देखा कि प्रिया गायब है और बेडरूम की अलमारी खुली हुई है। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखा लॉकर भी गायब है, जिसमें 2.50 लाख रुपए नगद रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV से मिला आरोपी का सुराग

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में प्रिया ढीढी को लॉकर लेकर जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर पैसे, तिजोरी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page