Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारणी घोषित,देखें सूची,, अमीन मेमन*

*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारणी घोषित,देखें सूची,, अमीन मेमन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रवक्ता चाँद अहमद ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के अनुमोदन एवं प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब व सहप्रभारी रंजीत सिंह बेदी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन द्वारा जारी इस जंबो सूची में 13 प्रदेश उपाध्यक्ष, 48 प्रदेश महासचिव, 30 ज़िला अध्यक्ष, 69 प्रदेश सचिव, 5 प्रदेश प्रवक्ता, 1 सोशल मीडिया चेयरमेन एवं 5 प्रदेश संयोजक शामिल किए गए हैं।


इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष की जवाबदारी इकबाल सिंह भल्ला रायपुर, नुरुल हक सरगुजा,ताहिर अली जशपुर,निजामुद्दीन दुलारे बिलासपुर,हैदर अली रायपुर,अब्दुल रशीद पेंटर सरगुजा,आवेश मेमन कांकेर,गफ्फार मेमन कांकेर,मनु वर्गिश दंतेवाड़ा,संजय सिंह गोरेला पेंड्रा, नईम इराकी सरगुजा,इरफान सिद्दीकी सरगुजा तथा जगजीत मिंज सरगुजा शामिल हैं। चांद अहमद रायपुर,रवि कुमार दुर्ग,आफताब अहमद राजनांदगांव , उमर अहमद जगदलपुर,जिशान खान प्रतापपुर को प्रदेश प्रवक्ता,अल्फाज मेमन जांजगीर चांपा सोशल मिडिया चेयरमैन,आसिफ अंसारी भिलाई,शेख अनस जगदलपुर,अजीज अहमद रजा रायपुर, सरीक अली सरगुजा,फहद अली रायगढ़ को प्रदेश संयोजक सोशल मिडिया की जवाबदारी मिली है।इनके साथ निष्क्रियता एवं संगठन के प्रति उदासीनता के आधार पर कुछ पदाधिकारीयों को पद मुक्त भी किया गया है।
वहीं अमीन मेमन ने सभी की नियुक्ति के बाद कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों से ये उम्मीद है कि सभी कांग्रेस पार्टी की रीति नीति का पालन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने सभी के
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ प्रभारी मोहम्मद गुलाब ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर अभी सबके सामने बड़ी चुनौती है और सबको मिलकर प्रदेश की ग्यारह सीटों पर जीत दिलानी है,अल्पसंख्यक विभाग की भूमिका चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण रहेगी।सह प्रभारी रणजीत सिंह बेदी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस का महत्वपूर्ण संगठन है,उम्मीद है सभी अपनी जवाबदारी समझते हुए कांग्रेस के हित में काम करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page