*मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी छात्र-छात्राएं*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी, छात्र- छात्राएं एवं मजदूर सोमवार को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। अयोध्या से प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को एलईडी के माध्यम से प्राध्यापक, वैज्ञानिकों, कर्मचारीबंधु, छात्र-छात्राओं एवं मजदूरों को दिखाया गया। अयोध्या में श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात महाविद्यालय परिसर में डा.आरकेएस. तिवारी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर तथा समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर आरती वंदना की। श्री राम की आरती वंदना के साथ ही शंखध्वनि, घंटानाद कर प्रभु राम के आगमन की खुशियां मनाई गई तथा प्रसाद वितरित कर जय श्री राम का जय घोष किया। इस अवसर पर प्रांगण में स्थित महुआ राम मंदिर में प्रभु की पूजा अर्चना कर भंडारे का भी आयोजन किया गया। संध्या के समय सूर्यास्त के पश्चात महाविद्यालय, आवासीय एवं समस्त छात्रावासों में दीये जलाकर आतिशबाजी की गई। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में प्रभु श्री राम एवं सीता मैया की मनमोहक रंगोली बनाकर पूरा माहौल राममय कर दिया।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *रायपुर में सुरक्षा अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में सुरक्षा अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी*

    *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

    *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

    *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

    You cannot copy content of this page