*राजकुमार एक बात से ऐसा चिढ़े की उन्होंने दिलीप कुमार संग ये,,,,, हरकत कर डाली।*

सियासत दर्पण न्यूज़,कहानी है साल 1991 में आई फिल्म सौदागर के मशहूर गीत ‘इमली का बूटा’ की शूटिंग के दौरान की। इस गाने की शूटिंग जब हो रही थी तब राजकुमार एक बात से ऐसा चिढ़े की उन्होंने दिलीप कुमार संग एक हरकत कर डाली। दिलीप कुमार को राजकुमार की वो हरकत बहुत बुरी लगी। और वो तिलमिलाते हुए अपने घर चले गए।

मामला कुछ यूं था कि जब इस गाने की शूटिंग चल रही थी तब दिलीप कुमार ने अपनी आंखों में लेंस लगाए हुए थे। उन्होंने सुभाष घई से कहा था कि उनके चेहरे पर रंग ना लगाया जाए। सुभाष घई ने अपने असिस्टेंट्स से इस बात की जानकारी राजकुमार को देने को कही। और इत्तेफाक से सुभाष घई के तीन असिस्टेंट बारी-बारी से जाकर राजकुमार को ये बात बता आए। फिर जब राजकुमार सेट पर आए तो सुभाष घई ने भी यही बात उनसे कही। बार-बार एक ही बात को सुनकर राजकुमार चिढ़ गए। उन्हें गुस्सा आ गया। वो एक तरफ जाकर सिगरेट पीने लगे। फिर उन्होंने एक बीड़ी भी सुलगाई।

फिर जैसे ही वो शूटिंग के लिए कैमरा के सामने आए तो सुभाष घई ने एक दफा फिर से उनसे कहा कि दिलीप कुमार के चेहरे पर सामने की तरफ रंग मत डालिएगा। साइड में लगाइएगा। कैमरा भी ऐसे ही सेट किया गया है। राजकुमार का गुस्सा अब सातवें आसमान पर चढ़ गया। जैसे ही सुभाष घई ने एक्शन बोला, राजकुमार ने रंग की थाली उठाई और दिलीप कुमार के चेहरे पर सारा रंग डाल दिया। दिलीप कुमार की आंखों में भी रंग चला गया। और चूंकि उन्होंने लैंस पहने हुए थे तो उनकी आंखों में जलन होने लगी।

दिलीप कुमार को राजकुमार की ये हरकत बहुत बुरी लगी। और उस दिन शूटिंग किए बिना ही वो अपने घर चले गए। राजकुमार तो पहले ही गुस्से में थे। वो भी अपने घर की तरफ निकल पड़े। ऐसे में सुभाष घई के लिए बड़ी मुश्किल पैदा हो गई। गाना तो उन्हें हर हाल में शूट करना ही था। सो किसी तरह उन्होंने दोबारा इन दोनों स्टार्स को मनाया और वो गाना कंप्लीट किया।

दिलीप कुमार और राजकुमार से जुड़ी एक कहानी कुछ इस प्रकार है कि जब राजकुमार को कैंसर हुआ तो दिलीप कुमार उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। दिलीप कुमार को देखकर राजकुमार बहुत खुश हुए। राजकुमार दिलीप कुमार को लाले कहकर पुकारा करते थे। उस दिन वो दिलीप कुमार से बोले,”लाले, हमारे घर में स्वागत है तुम्हारा।” दिलीप कुमार ने राजकुमार से उनकी तबियत के बारे में पूछा तो राजकुमार ने जवाब दिया,”सर्दी ज़ुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियां राजकुमार को नहीं होती लाले। राजकुमार को कैंसर हुआ है कैंसर।” ये बात सुनकर दिलीप कुमार की आंखों से आंसू छलक पड़े थे।

  • Related Posts

    *रायपुर,,चैत्री चंद की माखीजा परिवार ने दी प्रदेश वासियो को बधाई,,भाईचारा, शिक्षा, एकता,भूखो को खाना खिलाने के संदेश पर दिया जोर*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,नीरज माखीजा, अमित माखीजा,कमल माखीजा, सतगुरु कृपा इंटर प्राइजेस और गुरुकृपा इंटर प्राइजेस उरला रायपुर छत्तीसगढ़ के सौजन्य से चैत्री…

    *महादेव एप की तर्ज पर सट्टे का नया सिंडिकेट खड़ा किया*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने महादेव ऐप की तर्ज पर बुक बनाकर प्रदेशवासियों को सट्‌टा खिलाने वाले नए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर जी ईद के दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से उनके निवास में की मुलाक़ात,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • March 22, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर जी ईद के दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से उनके निवास में की मुलाक़ात,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *रायपुर,,हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईद की बधाई*

    • By SIYASAT
    • March 22, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईद की बधाई*

    *रायपुर,, मौदहापारा के युवाओं ने किया ईद मिलन का आयोजन, सियासत दर्पण न्यूज़ की ख़बर*

    • By SIYASAT
    • March 21, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,, मौदहापारा के युवाओं ने किया ईद मिलन का आयोजन, सियासत दर्पण न्यूज़ की ख़बर*

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 9 views
    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 6 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 5 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    You cannot copy content of this page