*इस्टाग्राम एप के माध्यम से बेचते थे किकेट लाईफ गुरू एप का लिंक, ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा कारोबार के 03 सरगना पुलिस के गिरफ्त में*

सियासत दर्पण न्यूज से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

क्रिकेट लाईफ गुरू एप के माध्यम से संचालित कर रहे चे ऑनलाईन सट्टा का कारोबार।

राजस्थान रायल्स एवं किंग्स 11 पंजाब के मैच में लगवा रहे थे दांव।

आरोपियों के मोबाईल फोन से मिले ऑनलाईन सटूट्टा के करोड़ों का हिसाब किताब।

आरोपियों के कब्जे से 03 नग एण्ड्राईड मोबाईल फोन एवं सट्टा कारोबार के 20 हजार रूपये नगद जब्त

03 आरोपी गिरफ्तार।

एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना पदमनाभपुर की संयुक्त कार्यवाही।

दुर्ग, सियासत दर्पण न्यूज़, दुर्ग जिले में ऑनलाईन सट्टा कारोबार, आई.पी.एल. क्रिकेट स‌ट्टा के कारोबारियों पर निगाह रखते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भिलाई शहर) सुखनंदन राठौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) सुश्री ऋचा मिश्रा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेमप्रकाश नायक (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पदमनाभपुर परि० भा०पु०से० अक्षय प्रमोद सभद्रा (भा.पु.से.) एवं एण्टी काईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को चार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा ऑनलाईन सट्टा एवं आईपीएल क्रिकेट सट्टा के कारोबारियों पर सतुत निगाह रखी जा रही थी। पतासाजी हेतु विशेष सूत्र भी लगाये गये थे इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि चिरंजीवी भाठी नाम का व्यक्ति जो कि पदमनानपुर क्षेत्र में कुछ लोगों को आई.पी.एल. क्रिकेट स‌ट्टा खेलने के लिए क्रिकेट लाईव गुरू नाम का एप लिंक के माध्यम से इंस्टाल करा रहा है और उसी एप के माध्यम से ऑन लाईन क्रिकेट स‌ट्टा संचालित कर रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा पेरावंदी कर चिंरजीवी भाठी को पकड़ा गया जिसका मोबाईल फोन चेक करने पर उसके मोबाईन फोन पर ऑनलाईन सट्टा कारोवर से संबंधित लेने-देन का हिसाब किताब, राजस्थान रायल्स एवं किंग्स 11 पंजाब के मैच का भाव क्रिकेट लाईव गुरू एप चालू मिला। जिससे विस्तृत पूछताछ करने पर मृत्युंजय चन्द्राकर के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा कारोबार का फिकेट लाईव गुरू नाम के एप का लिंक प्राप्त होना जिसे ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने के लिए लोगों को उपलब्ध कराना बताया जिससे चिरंजीवी भाठी के निशानदेही पर मृत्युजंय चन्द्राकर को पदमनामपुर क्षेत्र से पकड़ा गया। मृत्युजंय चन्द्राकर के मोबाईल फोन में भी उक्त ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एप एवं हिसाब किताब मिला। विस्तृत पूछताछ करने पर मृत्युंजय चन्द्राकर के द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से रायपुर निवासी मनीष लेगवानी से क्रिकेट लाईव गुरू एप का लिंक खरीदना जिसे चिंरजीवी माठी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने के लिए बेचना बताया गया। जिसके आधार पर तकनीकी माध्यम से मनीष लेगवानी की पतासाजी करने पर उसकी उपस्थिति फुण्डहर रायपुर स्थित आदित्य फार्म हाउस के आसपास होना पता चला जिससे टीम द्वारा रायपुर पहुंचकर घेराबंदी कर मनीष लेगवानी निवासी अंवती विहार रायपुर को आदित्य फार्म हाउस रायपुर से पकड़ा गया। जिसके मोबाईल फोन में भी ऑनलाईन स‌ट्टा एप क्रिकेट लाईव गुरू से संबंधित लेन देन के हिसाव किताय लिंक आदि मिले। आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाईल फोन जिसमें क्रिकेट लाईफ गुरू एप एवं उससे संबंधित लेन-देन के हिसाब किताब मौजूद है एवं नगदी रकम 20 हजार रूपये जब्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना पदमनाभपुर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि राजेश पाण्डेय प्रआर संतोष मिश्रा, प्रदीप सिंह आरक्षक जी रवि, धीरेन्द्र, तिलेश्वर राठौर, विकांत यदु थाना पदमनाभपुर से प्रआर० हरिश चौधरी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

1. मनीष लेगवानी पिता पारस राम लेगवानी 32 साल साकिन अंवती विहार रायपुर तेलीबांधा
2. मृत्युंजय चन्द्राकर पिता स्व० तोगन लाल चन्द्राकर 33 साल साकिन आर्दश नगर दुर्ग

3. चिरंजीवी भाठी पिता दीपक भाठी उम्र 29 साल साकिन कालीबाड़ी मंदिर के पास पदमनाभपुर दुर्ग।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हजरत सैय्यद शेर अली आगा रहमततुल्लाह अलैह सरकारे छत्तीसगढ़ के आस्ताने में पहुचे हज़ारो रोजेदार*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,हजरत सैय्यद शेर अली आगा रहमततुल्लाह अलैह सरकारे छत्तीसगढ़ के आस्ताने में पहुचे हज़ारो रोजेदार*

    *रायपुर,,मौदहापारा में चाकू चला,2 युवक घायल,,सुरक्षा बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 9 views
    *रायपुर,,मौदहापारा में चाकू चला,2 युवक घायल,,सुरक्षा बढ़ी*

    *रायपुर,मोहम्मद हसनैन वारसी, उम्र 4 साल ने रखा पहला रोजा,,बेहतर मुस्तकबिल के लिए मिली दुआएं सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,मोहम्मद हसनैन वारसी, उम्र 4 साल ने रखा पहला रोजा,,बेहतर मुस्तकबिल के लिए मिली दुआएं सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 3 views
    *रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार*

    *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 4 views
    *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह*

    *हिंदी बोर्ड पेपर लीक का मामला, NSUI ने घेरा माशिमं कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 4 views
    *हिंदी बोर्ड पेपर लीक का मामला, NSUI ने घेरा माशिमं कार्यालय*

    You cannot copy content of this page