*जिले में निरंतर चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान*

कसईपाली में महिलाओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

कोरबा / (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान आमजनों में मतदान के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम कसईपाली में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा गांव के सभी पारा, मोहल्ला, बसाहटों में जाकर ग्रामीणों को मताधिकार के उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से 07 मई को निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

हाईस्कूल स्याहीमुड़ी में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन –
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में मतदाता जागरूकता एवं मतदान के प्रतिशत में वृद्धि करने हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ फरहाना अली के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मतदान के विभिन्न थीम पर रंगोली बनाकर लोगों को आकर्षित कर शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय की स्वीप प्रभावी प्रभा साव ने विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित कर सुंदर रंगोली बनाने में सहयोग किया। प्रतियोगिता में गरिमा महंत, नितिन भरिया, पीयूष, आरती मंझवार, लक्ष्मी चौहान, अंजनी खड़िया , मुस्कान धु्रव सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

  • Related Posts

    *कांकेर में IED निष्क्रिय करते समय धमाका, तीन DRG जवान शहीद*

    कांकेर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  माओवादियों की ओर से बिछाए गए आईईडी हटाने के अभियान में लगे सुरक्षा बल के तीनकर्मी शनिवार को कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार को हुए धमाके में बलिदान…

    *बस्तर में अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने की हत्या*

    जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में हुई हत्या ने अंधविश्वास की जड़ों को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जादू-टोना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page