Home / National / *केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ की डॉक्टर इकाई ने किया प्रदर्शन*

*केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ की डॉक्टर इकाई ने किया प्रदर्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और 23 दिनों तक उन्हें इंसुलिन नही देने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं और पार्टी की डॉक्टर इकाई ने आज भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया समूह के प्रत्याशी एवं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार ने इस दौरान कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है इसीलिए बिना सबूत के श्री केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है और उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। दिल्ली की जनता भाजपा के इस अत्याचार का जवाब अपने वोट से देगी। श्री कुमार ने कहा कि श्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को कई सुविधाएं दी हैं। उन्होंने दिल्ली की बहनों को बस में मुफ़्त यात्रा की सुविधा दी, लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली-पानी दिया, सरकारी स्कूलों और अस्पताल को शानदार किया, ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने षड़यंत्र करके जेल में डाला है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अपने वोट से देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह बताए कि जेल में एक मुख्यमंत्री की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है, उनको 23 दिन तक इंसुलिन क्यों नहीं दी गई ? आखिर बिना किसी सबूत और बरामदगी के दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में क्यों रखा हुआ है? भाजपा श्री केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली की जनता को परेशान कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page