*स्टील या तांबे के बोतल का करें प्रयोग, पर्यावरण संरक्षण के लिए है महत्वपूर्ण*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जलवायु परिवर्तन ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पर्यावरण को संरक्षित करने के बजाय हम विनाश कर रहे हैं। समय रहते यदि हम सचेत नहीं हुए तो इसके भयावह परिणाम होंगे। वन संरक्षण की दिशा में हमें छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे। प्लास्टिक के खाली डिब्बों में सामान रखें या पौधे लगाएं। प्लास्टिक बोतल की जगह कांच, स्टील या तांबे की बोतल का उपयोग करना चाहिए। प्लास्टिक कप, प्लेट की जगह मिट्टी के कुल्हड़, कागज या पत्ते के बने प्लेट अपनाएं। प्लास्टिक के खाली डिब्बों में सामान रखें या पौधे लगाएं। गाड़ी के पहिए में हवा चेक करवाते रहें, इससे पेट्रोल बचता है। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें। प्रकृति के संरक्षण के लिए हमें कुछ बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है, जैसे घर की खाली जमीन, बालकनी, छत पर पौधे लगाएं। आर्गैनिक खाद, गोबर खाद या जैविक खाद का उपयोग करें। कपड़े के बने झोले-थैले लेकर निकलें, पालिथिन-प्लास्टिक न लें। खिड़की से पर्दे हटाएं, दिन में सूरज की रोशनी से काम चलाएं। सोलर पैनल लगवाएं, सोलर कुकर में खाना बनाएं। लीक हो रहे नल ठीक करवाएं। शावर लेने की बजाय बाल्टी से नहाएं। सामान्य बल्ब की जगह पर सीएफ़एल या एलईडी बल्ब लगाएं। आसपास जाने के लिए बाइक की बजाय साइकिल से या पैदल जाएं। लोगों को बर्थडे, त्योहार पर पौधे गिफ्ट करें। कमरे से निकलने पर टीवी, लाइट, फैन, एसी बंद कर दें। कपड़ा धोने से बचे पानी को पौधों में डाल दें या जमीन धोएं।पर्यावरण मित्र

  • Related Posts

    *रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के दबाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार झुकी 200 यूनिट फ्री बिजली बिल की घोषणा की रायपुर…सियासत दर्पण न्यूज़… पूर्व विधायक विकास…

    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    कोण्डागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) नेशनल हाईवे 30 पर मसोरा टोल नाका के समीप बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 5 views
    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 6 views
    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    *रायगढ़ में युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी की पत्थर से निर्मम हत्या, महिला घायल; इलाके में दहशत*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 6 views
    *रायगढ़ में युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी की पत्थर से निर्मम हत्या, महिला घायल; इलाके में दहशत*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द की सरकार की समीक्षा याचिका*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द की सरकार की समीक्षा याचिका*

    *वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 5 views
    *वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय*

    You cannot copy content of this page