*शराब घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में है होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम फिर से भिलाई पहुंची है। शराब घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर पर ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे हैं। इसके साथ ही विजय भाटिया के घर पर भी ईओडब्ल्यू की टीम के पहुंचने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर से शराब घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त करने के लिए टीम पहुंची हुई है। वहीं विजय भाटिया अभी भी ईओडब्ल्यू की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी हैं। जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू के करीब दर्जन भर अधिकारी होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के नेहरू नगर पूर्व स्थित घर पर पहुंचे हैं। त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू ने उसकी घर की आलमारियों को सील कर दिया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद ईओडब्ल्यू को कुछ अहम जानकारी मिलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उसी जानकारी के आधार पर ईओडब्ल्यू की टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त करने के लिए उसके घर पर पहुंची है। फिलहाल अभी ईओडब्ल्यू के अधिकारी जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के बंगले के सभी गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही ईओडब्ल्यू की टीम विजय भाटिया के घर पर भी पहुंची है। हालांकि बताया जा रहा है कि विजय भाटिया अभी भी फरार है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी उसके घर पर भी जांच कर रहे हैं।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की…

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    You cannot copy content of this page