*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाद्य मंत्री को दिया भरोसा सागर जिले की बहुप्रतीक्षित मांग होगी पूरी*

 बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज सागर में खुलेगा कैंसर अस्पताल : मंत्री श्री राजपूत

भोपाल : (सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोंविद सिंह राजपूत को आश्वस्त किया है कि बुंदेलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में जल्द ही कैंसर अस्पताल की सुविधा बुंदेलखण्ड क्षेत्र के लोगों को प्राप्त होने लगेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में बुंदेलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में कैंसर अस्पाताल खोले जाने के संबंध में मुख्यमंत्री डॉं. यादव को खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बुंदेलखण्ड क्षेत्र के कैंसर पीड़ितों के लिए 40 करोड़ से अधिक के अनुमानित प्राक्कलन कि मांग रखी गई है जिसे मुख्यमंत्री ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र में कैंसर के मरीजों की निरंतर बढती संख्या तथा जनहित में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए बुंदेलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में कैंसर अस्पताल खोला जाना अति आवश्यक है। श्री राजपूत की मांग पर जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरोसा दिया है कि बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज में जल्द ही कैंसर अस्पताल प्रांरभ किया जायेगा।

मेडीकल कॉलेज में स्वीकृत होगा न्यूरो सर्जन का पद

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज में गत 15 वर्षों से न्यूरो सर्जन का पद स्वीकृत नहीं है। इससे हेड एन्जुरी (मस्तिष्कू चोट) के मरीजों को इलाज के लिये सागर से बाहर जाना पड़ता है। कई बार रास्ते में इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ देते है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री राजपूत को भरोसा दिया कि जल्द ही मेडीकल कॉलेज सागर में न्यूरो सर्जन का पद भी स्वीकृत किया जायेगा।

बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर संभाग में 6 जिले सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ एंव निवाडी़ को मिलाकर सागर संभाग की संख्या लगभग 79 लाख है। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में सागर जिले एवं आस-पास के जिलो के निवासी इलाज के लिये चिकित्सालय में आते हैं। सागर चिकित्सा महाविद्यालय में कैंसर मरीज हेतु उपचार की सुविधा न होने से उनका उपचार नहीं हो पाता और उन्हें उचित इलाज के लिये दूसरी जगत रेफर करना पड़ता है।

बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल जल्द खोले जाने की मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुये खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है। मरीज को उपचार हेतु अन्य महानगरों मे जाना पड़ता है तथा उन्हें कई बार आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। सागर जिले में कैंसर अस्पसताल की सुविधा होने से इन सभी समस्याओं का निदान हो सकेगा।

  • Related Posts

    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पैरामिलिट्री परिवारों, वीरांगनाओं, पूर्व अर्धसैनिकों में संसद में पास काले कानून को लेकर भारी रोष व्याप्त को देखते हुए एक बार फिर से जंतर मंतर पर…

    *पुरानी पेंशन बहाली व समयबद्ध पदोन्नति को लेकर 9 अप्रैल को पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा राजघाट पर धरना प्रदर्शन रणबीर सिंह,,एलायंस महासचिव*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,11 लाख केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन बहाली व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस दर्जे को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page