*किफायती दरों पर रेत उपलब्ध कराने के लिए पत्थरों से निर्मित होने वाली “एम-सैण्ड” को करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

ली “एम-सैण्ड” को करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रेडी मिक्स क्रांकीट को बढ़ावा देने के लिए भी बनाई जाए नीति
सभी जिलों में स्थापित हों “एम-सैण्ड” और “रेडी मिक्स” क्रांकीट के प्लांट
स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ने के साथ ही निर्माण की गुणवत्ता में होगा सुधार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की खनिज साधन विभाग की समीक्षा

भोपाल : (सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण और आमजन को किफायती दरों पर रेत उपलब्ध कराने के लिए यांत्रिक प्रक्रिया द्वारा पत्थरों से निर्मित होने वाली “एम-सैण्ड” को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही “रेडी मिक्स” क्रांकीट को बढ़ावा देने के लिए भी नीति बनाई जाए। सभी जिलों में एमएसएमई गतिविधियों में स्थानीय युवाओं को उद्यमशीलता से जोड़ते हुए इकाईयां स्थापित की जाएं। इन गतिविधियों से निर्माण की गुणवत्ता में सुधार भी होगा और समय भी कम लगेगा। अत: प्रदेश के बड़े शहरों में यह गतिविधियां प्राथमिकता से आरंभ की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की समृद्ध खनिज सम्पदा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में मेटल आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने खनिज संसाधनों से अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए उड़ीसा राज्य की नीतियों के अध्ययन के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में खनिज साधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खनिज के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए आधुनिकतम तकनीकों का उपयोग हो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की जीडीपी बढ़ाने में खनिज साधन विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है। अत: राजस्व गतिविधियों के लिए वार्षिक लक्ष्य निर्धारित कर खनन गतिविधियों का संचालन किया जाए। खनिज के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सहित आधुनिकतम तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही वर्तमान में अप्रासंगिक हो चुके नियमों में आवश्यक संशोधन किया जाए तथा सुशासन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन तथा वितरण व विपणन के लिए मध्यप्रदेश के पेट्रोलियम कार्पोरेशन की स्थापना की दिशा में की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध रॉक फास्फेट पर आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

भोपाल में 14 व 15 अक्टूबर को माईनिंग कॉन्क्लेव

भोपाल में 14 व 15 अक्टूबर को माईनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के साथ किए जा रहे इस संयुक्त आयोजन में देश के अग्रणी उद्यमी, विषय-विशेषज्ञ, विभिन्न राज्यों के अधिकारी और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खनन क्षेत्र में सक्रिय कंपनियों के पदाधिकारी भाग लेंगे। यह कॉन्क्लेव प्रदेश में खनिज गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव श्री अमित राठौर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पैरामिलिट्री परिवारों, वीरांगनाओं, पूर्व अर्धसैनिकों में संसद में पास काले कानून को लेकर भारी रोष व्याप्त को देखते हुए एक बार फिर से जंतर मंतर पर…

    *पुरानी पेंशन बहाली व समयबद्ध पदोन्नति को लेकर 9 अप्रैल को पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा राजघाट पर धरना प्रदर्शन रणबीर सिंह,,एलायंस महासचिव*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,11 लाख केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन बहाली व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस दर्जे को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page