*8 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा मानसून, बस्तर में बारिश के आसार*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। वहीं आठ जून तक बस्तर के रास्ते मानसून के छत्तीसगढ़ प्रवेश की भी संभावना है। साथ ही रायपुर में भी 11 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। आने वाले पांच दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रही, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान समान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार जगदलपुर व दुर्ग में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

  • Related Posts

    *माओवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद*

    राजनांदगांव:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बुधवार की तड़के घने जंगल में सर्च…

    *माओवादी हिड़मा की मौत पर मां की प्रतिक्रिया*

    सुकमा:(सियासत दर्पण न्यूज़) देश भर में हिड़मा की मौत की खबर एक बड़ी सुर्ख़ी बन चुकी थी, लेकिन सुकमा के उसके गृह ग्राम पूवर्ती में माहौल एकदम अलग था। वहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *माओवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 1 views
    *माओवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद*

    *माओवादी हिड़मा की मौत पर मां की प्रतिक्रिया*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 2 views
    *माओवादी हिड़मा की मौत पर मां की प्रतिक्रिया*

    ‘उमंग’ पोषण देखरेख कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं कार्यशाला संपन्न

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 1 views
    ‘उमंग’ पोषण देखरेख कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं कार्यशाला संपन्न

    *हिड़मा के बाद अब शीर्ष माओवादी शंकर समेत सात ढेर*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 3 views
    *हिड़मा के बाद अब शीर्ष माओवादी शंकर समेत सात ढेर*

    *43 नग मोबाइल के साथ 39 जुआरी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • November 18, 2025
    • 5 views
    *43 नग मोबाइल के साथ 39 जुआरी गिरफ्तार*

    *कुनकुरी के ग्राम हर्राडाड़ में 423 बोरा अवैध धान परिवहन करते जब्त*

    • By SIYASAT
    • November 18, 2025
    • 5 views
    *कुनकुरी के ग्राम हर्राडाड़ में 423 बोरा अवैध धान परिवहन करते जब्त*

    You cannot copy content of this page