*छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के दौरान हो सकता है विधानसभा उप चुनाव*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विधानसभा उप चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान उप चुनाव की संभावना है। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव होंगे। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में चार विधायक चुनाव मैदान में उतरे थे। लोकसभा के चुनावी रण में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पाटन से कांग्रेस विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई के विधायक देवेंद्र सिंह यादव और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा उतरे थे। लोकसभा के चुनावी रण में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पाटन से कांग्रेस विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई के विधायक देवेंद्र सिंह यादव और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा उतरे थे। जानकारों के अनुसार, दो सदनों में चुने जाने पर किसी एक को चुनने के लिए समय मिलता है। ऐसा नहीं है कि दूसरे सदन की जीत का प्रमाणपत्र मिलते ही किसी एक सदन से इस्तीफा दिया जाए। विधायिका के नियमों के अनुसार, किसी एक सदन का सदस्य दूसरे के लिए चुना जाता है तो उसे किस सदन में सदस्य बने रहना है, इसके लिए 14 दिनों का समय होता है। इन अवधि में सदस्य कभी भी इस्तीफा दे सकता है। सदस्य पर निर्भर करता है कि वह किस सदन में बने रहना चाहता है। बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। वे लगातार आठवीं बार विधायक बने हैं। वर्तमान में विष्णुदेव साय सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री हैं। जनप्रतिनिधि अधिनियम में उप चुनाव छह माह के अंदर कराने का प्रविधान है, लेकिन इस प्रविधान में दो परंतु लगते हैं, जिनके कारण इन्हें टाला भी जा सकता है। यदि खाली हुई सीट की बकाया समयावधि एक वर्ष से कम और केंद्र सरकार की मंत्रणा से चुनाव आयोग यह सत्यापित करता है कि इस अवधि में चुनाव कराना मुश्किल है तो उप चुनाव टाले जा सकते हैं। उप चुनाव के लिए अधिसूचना जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1951 के सेक्शन-150 के अंतर्गत जारी होती है।

  • Related Posts

    *माओवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद*

    राजनांदगांव:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बुधवार की तड़के घने जंगल में सर्च…

    *माओवादी हिड़मा की मौत पर मां की प्रतिक्रिया*

    सुकमा:(सियासत दर्पण न्यूज़) देश भर में हिड़मा की मौत की खबर एक बड़ी सुर्ख़ी बन चुकी थी, लेकिन सुकमा के उसके गृह ग्राम पूवर्ती में माहौल एकदम अलग था। वहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *किसान सम्मान निधि योजना के तहत जीपीएम जिले के 29 हजार 840 किसानों के खाते में अंतरित हुए 5.97 करोड़ रूपये *

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 0 views
    *किसान सम्मान निधि योजना के तहत जीपीएम जिले के 29 हजार 840 किसानों के खाते में अंतरित हुए 5.97 करोड़ रूपये *

    *छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 2 views

    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान*

    * विश्व शौचालय दिवस विशेष : गांव में बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्प लें सरपंच – उपमुख्यमंत्री शर्मा*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 2 views
    * विश्व शौचालय दिवस विशेष : गांव में बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्प लें सरपंच – उपमुख्यमंत्री शर्मा*

    *माओवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 2 views
    *माओवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद*

    *माओवादी हिड़मा की मौत पर मां की प्रतिक्रिया*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 4 views
    *माओवादी हिड़मा की मौत पर मां की प्रतिक्रिया*

    You cannot copy content of this page