*8 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा मानसून, बस्तर में बारिश के आसार*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। वहीं आठ जून तक बस्तर के रास्ते मानसून के छत्तीसगढ़ प्रवेश की भी संभावना है। साथ ही रायपुर में भी 11 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। आने वाले पांच दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रही, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान समान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार जगदलपुर व दुर्ग में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

  • Related Posts

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विवादों के बीच बिल्हा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ग्राम बिटकुली में जिस महिला ने जमीन और मकान की बिक्री की थी। उस जमीन…

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    बिलासपुरः (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page