*पुरानी रंजिश के कारण युवक की हत्या*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के देवबलोदा में बुधवार की देर रात एक युवक की हत्या की वारदात हुई है। मृतक भी आदतन अपराधी है। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई है। आरोपितों ने उसे शराब की पार्टी देने के लिए देवबलोदा मैदान में बुलाया। वहां पर शराब पिलाने के बाद उस पर धारदार हथियार से हमलाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार भिलाई में बुधवार की देर रात को ये घटना हुई। मृतक की पहचान सी केबिन के पास गांधी नगर देवबलोदा चरोदा निवासी एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूस्ली (35) के रूप में की गई है। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। वहीं उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके सिर पर पत्थर पटका गया था। आसपास के लोगों ने सुबह उसकी लाश देखी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। इस हत्याकांड में भीम, अर्जुन और अन्य लोगों का नाम आ रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भीम, अर्जुन और एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूस्ली के बीच छह महीने पहले मारपीट की घटना हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आरोपितों ने बुधवार की रात को उसे शराब की पार्टी देने के लिए बुलाया था और उसे शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूस्ली आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। साथ ही वो जुआ, सट्टा और गांजा बेचने जैसे अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त था। वहीं आरोपितों का भी आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस ने भीम और अर्जुन के साथ ही करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

This assists to relieve signs and offer relief from tonerin pain.

  • Related Posts

    *भिलाई,शिक्षक दिवस समारोह: आजीवन समर्पित शिक्षकों का सम्मान,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़,भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारतीय शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.…

    *भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page