*दूधमुंहे बेटे को सौतेली मां ने पटक कर मार डाला*

अंबिकापुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के सामरी थाना के ग्राम पचपेड़ी में सौतेली मां ने सात माह के अबोध बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला की पकड़ में आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि ग्राम पचपेड़ी निवासी जेठुआ कोरवा की पत्नी मघनी कोरवा की सात माह पहले बच्चे को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। जन्म के बाद पिता ने घरवालों के साथ मिलकर नवजात का पालन-पोषण किया। बाद में उसकी देखभाल के लिए लगभग चार माह पहले ग्राम महुआटोली निवासी मनिता कोरवा को बतौर पत्नी बनाकर घर लाया था। जेठुआ कोरवा के अनुसार घटना दिवस को वह सरहुल त्योहार में शामिल होने चुनचुना बस्ती गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी, सात माह के बच्चे के साथ थी। सरहुल त्योहार मनाकर शाम को वह घर लौटा तो देखा कि बच्चा जमीन पर पड़ा था। उसके ऊपर कपड़ा ढंका हुआ था। शरीर में कोई हलचल नहीं था। उसने बच्चे को गोद में उठाकर देखा तो उसकी सिर के पीछे व कनपटी के पास चोट के निशान नजर आए। जब उसने पत्नी से पूछताछ शुरू की तो वह वहां से फरार हो गई। उसके बाद वापस नहीं लौटी। पत्नी के फरार होने तथा घर में बच्चे के साथ उसी के होने के कारण सौतेली मां द्वारा ही हत्या करने का संदेह है।

  • Related Posts

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विवादों के बीच बिल्हा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ग्राम बिटकुली में जिस महिला ने जमीन और मकान की बिक्री की थी। उस जमीन…

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    बिलासपुरः (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page