*कवर्धा,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज करेगें जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

जनसमस्या निवारण शिविर रविवार से

शिविर में बनेगें अस्थायी लायसेंस, पीएम विश्वकर्मा व मुद्रा लोन योजनाओं का मिलेगा लाभ

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कवर्धा नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा 23 जून रविवार से लेकर 08 जुलाई 2024 तक नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर का शुभांरंभ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। शिविर में ही वार्ड के हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री छ.ग.शासन एवं विधायक के निर्देशनुसार निकाय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रं. 01 से 27 तक की नगरवासियों के समस्याओं का निराकरण के लिए हितग्राही मूलक विभागों द्वारा स्टाल लगाकर संबंधित समस्याओं का आवेदन प्राप्त कर निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 23.जून 2024 से 08.07.2024 तक समय-सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।

इन योजनाओं का लगेगा स्टाल
जनसमस्या निवारण शिविर में स्वाथ्य जांच केन्द्र, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार कार्ड बनाने का कार्य, आधार कार्ड संशोधन कार्य, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास श्रम कार्ड के साथ विद्युत विभाग, नजूल विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा स्आल लगाया जायेगा। इसी तरह शिविर में परिवहन विभाग द्वारा अस्थायी लायसेंस बनाने का कार्य भी किया जायेगा। निर्धारित दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर शिविर में लगाये गये योजनाओं का लाभ उठायें।

कब-कहां लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर
जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन दिनांक 23.06.2024 से 08.07.2024 तक चलेगा। जिसमें दिनांक 23.06.2024 को वार्ड क्रं. 04, 05, 06, 07, 08 को स्थान-पीजी कॉलेज इंडोर स्टेडियम (डोम), दिनांक 26.06.2024 को वार्ड क्रं. 09, 10, 11, 20 को स्थान-वीर सावरकर भवन, दिनांक 29.06.2024 को वार्ड क्रं. 12, 13, 14, 15 को स्थान-आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा, दिनांक 02.07.2024 को वार्ड क्रं. 16, 17, 18, 19, 21, 22 को स्थान-शौर्य भवन ठाकुर पारा, दिनांक 05.07.2024 को वार्ड क्रं. 23, 24, 25, 26, 27 को स्थान शास.खालसा प्राथमिक शाला कवर्धा एवं दिनांक 08.07.2024 को वार्ड क्रं. 01, 02, 03, 08 को स्थान-पुलिस चौकी कैलाश नगर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

 

 

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *जनता की आवाज नहीं सुनना और अराजक माहौल बनाना ही सरकार की फितरत हो चली है ये तो लोकतंत्र नहीं है – जसबीर सिंह चावला*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *जनता की आवाज नहीं सुनना और अराजक माहौल बनाना ही सरकार की फितरत हो चली है ये तो लोकतंत्र नहीं है – जसबीर सिंह चावला*

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 36 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 6 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    You cannot copy content of this page