*किसानों को मिला 5818 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण*

गत् वर्ष की तुलना में अब तक 106 प्रतिशत कृषि ऋण वितरीत

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 5818 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक वितरित कुल राशि लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 5 हजार 493 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए थे। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था। वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को प्रारंभिक जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि हो रही है।

  • Related Posts

    *भावना बोहरा ने महिलाओ की पाखारी पाव, हाथों से पहनाई चरण पादुका,लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी की गारंटी हो रही पूरी – भावना बोहरा कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,मुख्यमंत्री विष्णु…

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान: स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का अभिन्न अंग – मुख्यमंत्री श्री साय नालंदा परिसर सहित 108 करोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए हुई नीदरलैंड रवाना

    भारत ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए हुई नीदरलैंड रवाना

    *भारत ने लंच तक बनाये तीन विकेट पर 177, कुल बढ़त 357*

    *भारत ने लंच तक बनाये तीन विकेट पर 177, कुल बढ़त 357*

    *विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मकान तक बिकवा दिया*

    *विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मकान तक बिकवा दिया*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने BE डिग्रीधारकों के हक में दिया बड़ा फैसला*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने BE डिग्रीधारकों के हक में दिया बड़ा फैसला*

    *बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये की ठगी*

    *बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये की ठगी*

    *नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा*

    *नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा*

    You cannot copy content of this page