*रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ*

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए राज्यपाल को दी बधाई

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) श्री रमेन डेका ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री डेका ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने राज्यपाल श्री डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

समारोह में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने श्री रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल श्री रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूूपेश बघेल, सहित अन्य विधायकगण उपस्थित थे।

समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री एन.के. शुक्ला, श्री आलोक चंद्रवशी, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, श्री नारायण चंदेल, श्री गौारीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा,  अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, श्री  सुब्रत साहू, श्री मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल श्री व्ही.पी.वर्मा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्प प्रताप पाण्डेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, राज्यपाल के परिजन, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री रमेन डेका का जीवन परिचय इस प्रकार है-

छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल श्री रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्म पत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की।

श्री रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। श्री डेका 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है।

वे दो बार सांसद रहे। पहली बार वर्ष 2009 में 15 वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भूटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे।

इस दौरान सदस्य अनुमान समिति, सदस्य सलाहकार समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना‘‘ के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति, सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहेे और 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे ।
श्री डेका ने 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    *रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 6 views
    *रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    *अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 11, 2026
    • 2 views
    *अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री  साय*

    *प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा।,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • February 11, 2026
    • 4 views
    *प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा।,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    You cannot copy content of this page