*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम पहुँच कर कांवड़ियों की सेवा की, अपने हाथों में भोजन-प्रसाद परोसा और सभी का हाल-चाल जाना, दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री ने कावड़ियों को भोजन, प्रसाद परोसकर साथ में बैठकर भोजन भी किया

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर विशेष पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की

उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कावड़ियों के लिए भोरमदेव से अमरकंटक तक की गई है विशेष व्यवस्था

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को मध्यप्रदेश के अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम पहुँचे। अमरकंटक से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम भोरमदेव लगभग 180 किलोमीटर दूर कावड़ यात्रा करने वाले सभी कावड़ियों को अपने हाथों से भोजन और प्रसाद परोसा कर उनकी सेवा की। उपमुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान सभी कावड़ियों का हाल-चाल जाना और उनके साथ बैठक कर भोजन- प्रसाद ग्रहण भी किया। इससे पहले लम्बी पदयात्रा तय कर अमरकंटक पहुचे सभी कावड़ियों और भक्तों का उन्होंने हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सुबह नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर विशेष पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कवर्धा से अमरकंटक लगभग 180 किलोमीटर की दूरियों के बीच कावड़ियों के कठिनाइयों ने रूबरू भी हुए।उन्होंने कावड़ियों में उनके सुरक्षा के लिए की जा रही पेट्रोलिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल टीम और उनके ठहरने की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तगणों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिनमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कांवड़ियों के लिए 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल-भात, सब्जी, मिठाई जैसे खीर, पुड़ी और हलवा का समावेश है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे लिए कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। सावन माह के इस पवित्र अवसर पर हमने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं ताकि सभी भक्तजन बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 5 views
    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 6 views
    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    *रायगढ़ में युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी की पत्थर से निर्मम हत्या, महिला घायल; इलाके में दहशत*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 6 views
    *रायगढ़ में युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी की पत्थर से निर्मम हत्या, महिला घायल; इलाके में दहशत*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द की सरकार की समीक्षा याचिका*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द की सरकार की समीक्षा याचिका*

    *वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 5 views
    *वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय*

    You cannot copy content of this page