हेमराज यादव की रिपोर्ट
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 14अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान यात्रा निकाला गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव के नेतृत्व में अमलीपदर में संविधान यात्रा निकाला गया जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।
गरियाबंद,सियासत दर्पण न्यूज़,,अमलीपदर श्रीमती ललिता यादव ने बताया बहुत ही अत्यंत हर्ष की बात है कि आज कांग्रेस द्वारा संविधान को याद करते हुए संविधान यात्रा निकाला जा रहा आजादी के बाद देश को चलने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान का निर्माण किया गया आप सभी को मालूम है कि 26 नवम्बर के 1949 को भारत का संविधान बन कर तैयार हो गया जो हम सब

भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। ये वह दिन है जब भारत में ऐसी किताब बनकर तैयार हुई जिसने हर भारतीय को समानता का अधिकार दिया, हर भारतीय को खुलकर जीने का अधिकार दिया, हर भारतीय को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार दिया। इस संविधान को बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, ताकि किसी भी व्यक्ति के अधिकार कहीं छूट ना जाएं। इसपर तमाम तरह से तर्क-वितर्क किए गए। लगभग तीन साल तक इसके हर पहलू पर विचार किया गया। भारत के संविधान को बनाना इतना आसान काम भी नहीं था। क्योंकि भारत विविधताओं का देश है। ऐसे में सभी धर्म, मत, जाति और अलग-अलग विचारों के लोगों को एक साथ लाना बहुत ही मुश्किल काम था।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती ललिता यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर, सेवन सिंह पुजारी, अनुराग वाघे , नरेंद्र ताम्रकार, जीवन लाल यादव, राजकुमार सोनवानी, जगदीश यादव, हेमराज यादव, ईश्वर राम चक्रधारी, कौशल्या चक्रधारी, रवि राम साहू, सेंधर नागेश, मुकुंद बघेल, रामदुलार सिंह, निरान पटेल, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सम्मिलित हुए
संविधान यात्रा को सफल बनाने के लिए आप सभी का आभार।






