*गुण्डाधूर और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु आवेदन 25 सितंबर तक*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य के सर्वाेत्कृष्ट खिलाड़ियों से गुण्डाधूर और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2024-25 हेतु 25 सितम्बर, तक आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किए गए हैं। खिलाड़ियों के निर्धारित प्रपत्र में आवेदन एवं अनुशंसा, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है।
गुण्डाधूर सम्मान और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान के लिए चयनित खिलाड़ियों को एक-एक लाख रूपए नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों की सम्मान के लिए सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी सम्मान के लिए पात्र होंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान तीरंदाजी के क्षेत्र में और गुण्डाधूर सम्मान किसी भी खेल में छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। सम्मान हेतु वर्ष की गणना 01 अप्रैल से 31 मार्च तक होगी। गुण्डाधुर सम्मान और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान के संबंध में अधिकारी जानकारी एवं आवेदन हेतु निर्धारित प्रपत्र के लिए खेल विभाग के विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    *रायपुर,,अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक, आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    *एटीएम-कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 1.9 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *एटीएम-कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 1.9 लाख ठगे*

    You cannot copy content of this page