*उद्योगपतियों व निवेशकों से संवाद, उनकी समस्याओं के समाधान और प्रदेश में औद्योगिकरण के विस्तार में सहायक हैं इन्वेस्टर समिट – मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

 बैंगलौर, मुम्बई, कोयम्बटूर के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर हुई समिट के आए हैं सकारात्मक परिणाम
मुख्यमंत्री ने कोलकाता निवेशकों से रू-ब-रू होने के लिये रवाना होने से पहले की मीडिया से चर्चा

भोपाल : (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन निरंतर जारी है। हमारा प्रयास है कि देश-विदेश के निवेशक और उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश करें और औद्योगिक गतिविधियों का संचालन करें। इससे प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। देश के विभिन्न भागों में हो रही इन्वेस्टर समिट से उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद, उनकी समस्याओं के समाधान और औद्योगिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उनसे साझा करने का अवसर मिलता है। यह परस्पर संवाद, आपसी विश्वास-सुरक्षा और भविष्य की संभावनाओं का आधार बनता है। अब तक हुई इन्वेस्टर समिट का प्रदेश को बड़े पैमाने पर लाभ मिला है। इसी क्रम में बेंगलुरु और मुंबई के बाद अब कोलकाता में रोड शो अन्तर्गत इन्टरेक्टिव सेशन में निवेशकों से रू-ब-रू चर्चा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में असीमित निवेश के अवसरों पर कोलकाता में आयोजित सत्र में सहभागिता के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री निवास में मीडिया को दिए संदेश में यह बात कही।

27 सितम्बर को सागर में होगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार लघु उद्योग, मध्यम श्रेणी के उद्योग, फूड इंडस्ट्री, आईटी पार्क के माध्यम से युवाओं, महिलाओं सहित सभी के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से अभियान के रूप में गतिविधियां संचालित कर रही है। क्षेत्रीय स्तर पर जारी इन्वेस्टर समिट के आगामी क्रम में 27 सितंबर को सागर में समिट का आयोजन होगा। प्रदेश में कुटीर उद्योग के रूप में बीड़ी और अगरबत्ती उद्योग घर-घर में होता था, सागर क्षेत्र की तो यह विशेष पहचान था। वर्तमान में सागर क्षेत्र में खनिज सेक्टर भी प्रमुख गतिविधि के रूप में उभरा है। इससे पहले जबलपुर और ग्वालियर में समिट आयोजित हो चुके हैं। क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित समिट के माध्यम से निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को क्षेत्रीय स्तर तक ले जाने में मदद मिली है। प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के भूमि-पूजन और लोकार्पण का क्रम जारी है। साथ ही इन्वेस्टर समिट के माध्यम से हम उद्योगपतियों और निवेशकों को प्रदेश में आने के लिए आमंत्रित और प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। इन प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ा है और उद्योगपति प्रदेश में निवेश के लिए उत्साह के साथ इच्छुक हैं।

औद्योगिक गतिविधियों के विस्तारीकरण और विविधिकरण के लिए प्रदेश में पर्याप्त अवसर उपलब्ध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जो उद्योगपति पहले से सक्रिय हैं, उनकी गतिविधियों के विस्तारीकरण और विविधिकरण के लिए भी प्रदेश में अवसर उपलब्ध हैं। राज्य सरकार सहयोगात्मक रूख के साथ सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हुए शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, खनन, वनीकरण एवं पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में गतिविधियों के विस्तार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    *राहे मदीना में जाँबहक हुए ज़ायरीन के घरवालों को अल्लाह सब्र दे,,,,अशरफ-ए-मिल्लत हज़रत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,17 नवम्बर 2025 सोमवार,,,आल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ…

    *पति ने की पत्नी की हत्या,3 साल का बच्चा अपनी मां के खून से लथपथ शव के पास रोता हुआ मिला*

    उत्तरप्रदेश,, सियासत दर्पण न्यूज़,, मौदहा,कम्हरिया, पत्नी की लोहे की रॉड से मारकर की हत्या, तीन साल के बच्चे को शव के साथ कमरे में कर दिया बंद, गिरफ्तार दंपति के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    *एटीएम-कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 1.9 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *एटीएम-कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 1.9 लाख ठगे*

    You cannot copy content of this page