बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस भवन विवाद मामले में पूर्व महापौर राजेश पांडेय बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर खेद जताया और कहा कि मेरी मंशा किसी भी पदाधिकारी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। उनकी बातों को समझने में भूल कर दी गई। ये बातें पूर्व महापौर ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। कांग्रेस भवन में विवाद नया नहीं है। बैठकों के दौरान आला नेताओं के सामने पदाधिकारी अपनी भड़ास निकालते ही रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। पूर्व मेयर राजेश पांडेय और पीसीसी के पदाधिकारी के बीच विवाद हुआ, गाली-गालौज भी हुई। बड़ी बात यह कि पूरा मामला इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। बात इतनी बिगड़ी कि मामले में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय को पूर्व महापौर को कारण बताओ नोटिस जारी करना। उन्होंने बंद लिफाफे में जवाब भी दे दिया है। यह मामला यही पर शांत नहीं हुआ। बात दिल्ली तक पहुंच गई। बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी सुबोध ने एआइसीसी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मिलकर कांग्रेस भवन की घटना का ना केवल जिक्र किया है वरन कार्रवाई की मांग भी की है। चर्चा तो इस बात की भी है कि हरितवाल सीधी कार्रवाई चाह रहे हैं।
*भावना बोहरा ने महिलाओ की पाखारी पाव, हाथों से पहनाई चरण पादुका,लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*
सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी की गारंटी हो रही पूरी – भावना बोहरा कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,मुख्यमंत्री विष्णु…