*रिश्वतखोर सचिव को कलेक्टर ने किया निलंबित*

दुखहरण सिंह ठाकुर सियासत दर्पण न्यूज़ से

रिश्वतखोर सचिव को कलेक्टर ने किया निलंबित
सचिव पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए राशि की मांग और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने का था आरोप
कवर्धा 4 दिसंबर कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत कोयलारीकापा के सचिव  मालिकराम गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।    जारी आदेश में बताया गया है कि सचिव मालिक राम गोयल के विरूद्ध जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए राशि की मांग करने और अभद्र व्यवहार करने के कारण निलंबन के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया हैं। इस प्रकार सचिव  मालिकराम गोयल द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 में निहित प्रावधानों के विपरित है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है। सचिव  मालिकराम गोयल को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 में निहित प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधी में  गोयल का मुख्यालय जनपद पंचायत पंडरिया रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। रिक्त ग्राम पंचायत कोयलारीकांपा, जनपद पंचायत पंडरिया का अतिरिक्त प्रभार जनपद पंचायत पंडरिया ग्राम पंचायत अंधियारखोर सचिव  शेख फकरुद्दीन को आगामी आदेश तक सौंपा जाता है।
  • Related Posts

    *राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया ज़ोर*

    पारदर्शिता तथा अद्यतन भू-अभिलेखों की उपलब्धता सुनिश्चित करें-केंद्रीय भूमि संसाधन सचिव श्री मनोज जोशी छत्तीसगढ़ में भू-अभिलेख आधुनिकीकरण एवं नक्शा परियोजना की समीक्षा हेतु तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) …

    *DNA Test के खिलाफ सीनियर एडवोकेट की याचिका रद्द, महिला वकील ने लगाए हैं गंभीर आरोप*

    बिलासपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) हाई कोर्ट ने एक सीनियर एडवोकेट द्वारा डीएनए टेस्ट करवाने के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता पर उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page