*जालंधर में मुठभेड़ के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद*

जालंधर । (सियासत दर्पण न्यूज़) पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने गुरुवार को बताया कि मुठभेड़ दौरान भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा एक खूंखार गैंगस्टर घायल हो गया। वह पुलिस हिरासत से भारी मात्रा में हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हुये बताया कि विवेक मट्टू उर्फ ​​बादल निवासी पट्टी बैरी जंडियाला, जालंधर पर दो गैंगस्टरों ने हमला किया, जिनकी पहचान मंजीत सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दोनों गैंगस्टरों ने विवेक पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह घायल हो गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाद एक अन्य आरोपी दविंदरपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह और अमनदीप सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर एक 9 एमएम पिस्तौल और तीन 9 एमएम कारतूस बरामद किए गए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि ये अपराधी हत्या, धमकी, जबरन वसूली, फिरौती और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पहले से ही कई एफआईआर लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह ने एचपी पेट्रोल पंप और उसके आसपास खाली प्लॉट के पास अतिरिक्त हथियार होने की बात बताई थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी उसे मौके पर लेकर गयी तो मनजीत सिंह ने अपने पास छिपाये हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। श्री स्वप्न शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप भीषण मुठभेड़ के दौरान लगभग 15 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने 8 राउंड गोला-बारूद के साथ पांच अतिरिक्त .32 बोर के हथियार बरामद किये हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।  श्री शर्मा ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अपने अभियान में आयुक्तालय पुलिस ने अब तक 15 बदमाशों को 17 हथियारों और 74 कारतूसों के साथ पकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    *उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर*

    नईदिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला जरूर दिया है, लेकिन इस्तीफे…

    *अंतरिक्ष फतह कर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला*

    नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत के अंतरिक्ष गौरव Shubhanshu Shukla की धरती पर वापसी हो चुकी है। SpaceX Dragon कैप्सूल के जरिए वे अपने मिशन साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें*

    *रायपुर,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें*

    *उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर*

    *उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर*

    *भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कल से…*

    *भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कल से…*

    *रायपुर,,सुलझ गई रात के सन्नाटे में डबल मर्डर की गुत्थी*

    *रायपुर,,सुलझ गई रात के सन्नाटे में डबल मर्डर की गुत्थी*

    *नान घोटाला: आरोपी रोशन चंद्राकर को हाई कोर्ट से जमानत*

    *नान घोटाला: आरोपी रोशन चंद्राकर को हाई कोर्ट से जमानत*

    *झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट*

    *झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट*

    You cannot copy content of this page