Home / National / *गाजा पट्टी में फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आंदोलन के सदस्यों पर हमला*

*गाजा पट्टी में फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आंदोलन के सदस्यों पर हमला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

यरूशलम ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गाजा पट्टी में नुसीरात शरणार्थी शिविर के पास फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आंदोलन के सदस्यों के एक वाहन पर हमला किया है। इससे पहले, अल जजीरा ने बताया था कि फिलिस्तीनी समाचार नेटवर्क कुद्स के पत्रकारों की वैन पर इजरायली बलों ने हमला कर दिया था, जिसमें पांच पत्रकार मारे गए। यह घटना तब हुई, जब सभी पत्रकार अपने काम के सिलसिले में नुसीरात शरणार्थी शिविर में आये थे। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, “आईडीएफ की खुफिया जानकारी के निर्देश पर रात भर इजरायली वायु सेना (आईएएएफ) ने नुसीरात के इलाके में इस्लामिक जिहाद आतंकवादी सेल के एक वाहन पर सटीक हमला किया।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page