*जालंधर में मुठभेड़ के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद*

जालंधर । (सियासत दर्पण न्यूज़) पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने गुरुवार को बताया कि मुठभेड़ दौरान भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा एक खूंखार गैंगस्टर घायल हो गया। वह पुलिस हिरासत से भारी मात्रा में हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हुये बताया कि विवेक मट्टू उर्फ ​​बादल निवासी पट्टी बैरी जंडियाला, जालंधर पर दो गैंगस्टरों ने हमला किया, जिनकी पहचान मंजीत सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दोनों गैंगस्टरों ने विवेक पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह घायल हो गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाद एक अन्य आरोपी दविंदरपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह और अमनदीप सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर एक 9 एमएम पिस्तौल और तीन 9 एमएम कारतूस बरामद किए गए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि ये अपराधी हत्या, धमकी, जबरन वसूली, फिरौती और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पहले से ही कई एफआईआर लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह ने एचपी पेट्रोल पंप और उसके आसपास खाली प्लॉट के पास अतिरिक्त हथियार होने की बात बताई थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी उसे मौके पर लेकर गयी तो मनजीत सिंह ने अपने पास छिपाये हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। श्री स्वप्न शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप भीषण मुठभेड़ के दौरान लगभग 15 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने 8 राउंड गोला-बारूद के साथ पांच अतिरिक्त .32 बोर के हथियार बरामद किये हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।  श्री शर्मा ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अपने अभियान में आयुक्तालय पुलिस ने अब तक 15 बदमाशों को 17 हथियारों और 74 कारतूसों के साथ पकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    *जबलपुर क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटी के सिर पर हाथ रखकर किया सांत्वना*

    भोपाल/जबलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस…

    *लापता लोगों की तलाश जारी: सेना, NDRF और SDRF ने मिलाया प्रयास*

    जबलपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन फिर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page