*सलमान खान की गोद में नजर आईं ‘उई अम्मा’ गर्ल, राशा थडानी का 16 साल पुराना फोटो वायरल*

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी काफी चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म आजाद जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी फिल्म का हिस्सा हैं। दोनों इस फिल्म के सहारे बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। राशा और अमन फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। दोनों को बिग बॉस 18 में देखा गया था। इस दौरान सलमान खान व रवीना टंडन भी उनके साथ थे। आजाद फिल्म के एक गाने से राशा काफी सुर्खियों में आ गई हैं। इस डांस नंबर में उनके एक्सप्रेशन गजब के हैं, इसलिए वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इस गाने का नाम उई अम्मा है, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर बिग बॉस 18 से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखाई दे रही हैं। उनके साथ साथी कलाकार अमन देवगन व उनकी मां रवीना टंडन भी हैं। इस फोटो में एक चीज बहुत दिलचस्प है। वह सलमान खान के उनके बचपन की फोटो, जिसमें वह उनकी गोद में बैठी हुई हैं। बचपन की फोटो में राशा सलमान खान की गोद में बैठकर स्माइल करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान भाईजान का मिजाज भी अच्छा लग रहा है। दूसरी तस्वीरों में राशा बिग बॉस के सेट पर सलमान, अमन और रवीना टंडन के साथ चिप करती दिख रही हैं। राशा उस समय सिर्फ 3 साल की थी। तस्वीर आज से 16 साल पहले की है।19 साल की राशा में तब से लेकर लुक्स में काफी बदलाव आया है। वह अब काफी स्टाइलिश हैं, जिसके फैंस दिवाने हो रहे हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। राशा और अमन की फिल्म आजाद थिएटर में 17 जनवरी को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    *फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान*

    मुंबई ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान पीठ में हल्की चोट लग गई, जिसकी वजह से फिल्म…

    *कपिल के कैफे पर हमला*

    कनाडा। (सियासत दर्पण न्यूज़) कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘Kap’s Cafe’ पर हाल ही में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page