*सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

(सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो सैफ का ऑपरेशन हो गया है। कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है। ऑपरेशन में तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। करीना की टीम ने कहा है कि घर में सब ठीक हैं। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। अस्पताल में सैफ अली खान का अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी उनसे मिलने सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंची हैं।

पुलिस के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसे चोरों ने चाकू से हमला कर दिया है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बांद्रा के डीसीपी ने कहा, ये सच है, रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।

एएनआई के मुताबिक, यह झगड़ा अज्ञात शख्स और सैफ अली खान की मेड के बीच हो रहा था। चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स से जब सैफ अली खान का सामना हुआ तो उसने उन्हें लहूलुहान कर दिया।

यहां रहते हैं सैफ अली खान
बता दें कि सैफ अली खान का बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग में उनका आलीशान 3 बेडरूम अपार्टमेंट है, जिसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल भी है। इसमें सैफ करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ रहते हैं। पहले जयदीप अहलावत के पिता के निधन और अब सैफ अली खान के जख्मी होने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *संगीत की दुनिया को अलविदा: उषा मंगेशकर का भावपूर्ण शामिल होना*

    मुंबई.  (सियासत दर्पण न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 का दिन इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दुख लेकर आया. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. मुंबई…

    *भाईजान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट*

    मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां पूरी दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    You cannot copy content of this page