*पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल की जेल*

इस्लामाबाद । (सियासत दर्पण न्यूज़) पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को भ्रष्टाचार के अल कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सुनाई गई है। उनको 14 साल जेल में काटने होंगे। इसी मामले में उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी दोषी माना गया है। उनको सात साल की सजा दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इमरान खान व उनकी पत्नी बुशरा बीबी 50 अरब पाकिस्तानी रुपये के अल-कादरी घोटाले में दोषी पाए गए हैं। इमरान खान को 14 साल की जेल की सजा दी जाती है। बुशरा बीबी को सजा साल की जेल की सजा सुनाई जाती है। इमरान खान पर 10 लाख और बुशरा पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया जाता है। इस जुर्मानों को न भरने पर 6 महीने की जेल और काटनी होगी। जज ने तुरंत बुशरा बीबी गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इस दौरान वह अदियाला अदालत की अस्थायी जेल में ही फैसले को सुन रही थीं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के फैसले से पहले पीटीआई के चेयरमैन बैरिस्टर गौहर अली खान ने मीडिया से कहा कि हुकूमत विपक्ष की आवाज को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पिछले दो साल से अन्याय किया जा रहा है। हमे विश्वास है कि फैसला निष्पक्ष होगा, तो जरूर इमरान खान और बुशरा बीबी को रिहा कर दिया जाएगा।आपको बता दें कि आम चुनाव के तुरंत बाद ही इमरान खान और उनकी पत्नी पर पिछले साल 27 फरवरी को मामले में अभियोग लगाया था। आम चुनाव में इमरान खान की हार के बाद से ही उन पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। उनको साल 2023 में जेल में भेज दिया गया था। उसके बाद से वह सलाखों के पीछे हैं। उन पर इस दौरान कई मामलों में केस दर्ज हुए। उनका कहना है कि यह सब राजनीति से प्रेरित मामले हैं।

 

  • Related Posts

    *आसिम मुनीर को पाक PM और राष्ट्रपति से मिली ज्यादा ताकत…*

    इस्लामाबाद। (सियासत दर्पण न्यूज़) पाकिस्तान की संसद ने बुधवार को विवादास्पद 27वें संवैधानिक संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। इसके पास होने के बाद सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर…

    *इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 12 की मौत और 21 घायल*

    इस्लामाबाद :(सियासत दर्पण न्यूज़) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद मंगलवार सुबह एक भयावह विस्फोट (Pakistan Blast) से दहल उठी। इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *साहू समाज और हिंदू संगठन ने पुलिस चौकी में किया हंगामा*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *साहू समाज और हिंदू संगठन ने पुलिस चौकी में किया हंगामा*

    *वाहन चेकिंग के दौरान अवैध उगाही, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन अटैच*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *वाहन चेकिंग के दौरान अवैध उगाही, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन अटैच*

    *पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या*

    *दुर्ग के देवेश साहू टॉपर*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *दुर्ग के देवेश साहू टॉपर*

    *रायपुर के विधायक को आया फर्जी IB अधिकारी का कॉल*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *रायपुर के विधायक को आया फर्जी IB अधिकारी का कॉल*

    *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 3 views
    *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

    You cannot copy content of this page