Home / छत्तीसगढ़ / *साहू समाज और हिंदू संगठन ने पुलिस चौकी में किया हंगामा*

*साहू समाज और हिंदू संगठन ने पुलिस चौकी में किया हंगामा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव. (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में साहू समाज और हिंदू संगठन ने बुधवार को चिखली पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि साहू समाज की युवती को विशेष समाज के युवक ने बरगालकर कर शादी का झासा दे,अपने घर ले गया है.उन्होंने इसे लव जिहाद का मामला बताया और प्रेम प्रसंग का विरोध करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की. (राजनांदगांव में लव जिहाद का आरोप)

चिखली पुलिस चौकी पहुंचे साहू समाज के अध्यक्ष भागवत साहू और हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि साहू समाज की एक युवती को विशेष समाज के युवक ने बरगलाकर प्रेम प्रसंग में फंसाकर विवाह करने का झांसा दिया. युवती को कुछ दिन पूर्व जबरदस्ती घर से भगाकर अपने घर ले गया. इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्यों ने चिखली पुलिस चौकी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद युवक और युवती को थाने लाने का दबाव बनाया.

साहू समाज के पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि उनकी समाज की युवती का रिश्ता समाज के एक युवक से तय हो चुका था. यह बात जानने के बावजूद मुस्लिम समाज के युवक ने उस पर दबाव बनाया और घर से बहला फुसला कर अपने घर ले गया. युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने संबंधित युवती और उसके परिजनों को थाने बुलाकर बयान लिया. इस दौरान साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में थाना परिसर में मौजूद रहे.

ASP राहुल देव शर्मा ने जानकारी दी कि चिखली चौकी में आए इस मामले में बेटी और उसके माता-पिता के बीच बातचीत हो रही है, यह उनका निजी मामला है. उम्मीद है कि जल्द ही हल निकल जाएगा. समाज के लोग भी आगे आएं हैं, फिलहाल माता-पिता से उनकी बेटी की बात हो रही है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page