*रायपुर,बेटे के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) थाना डीडीनगर क्षेत्रांतर्गत महादेवघाट रायपुरा में महिला की हत्या के आरोपित उसके पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी (62) और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वारदात को 26 अक्टूबर 2024 को अंजाम दिया गया था। मृतिका सुखवंतिन धीवर का शव एक दुकान में मिला था। उसकी लाश के पास बांस का डंडा पड़ा था और शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसकी मौत पीटने के कारण हुई थी। सूचना के बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में यह सामने आया कि मृतका का पति और पुत्र दोनों फरार थे, जो अक्सर उससे विवाद करते रहते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की। टीम ने दोनों आरोपित राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी (62 साल) और विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि किसी बात को लेकर उनका मृतका के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे लोग फरार हो गए थे, जिसे अब पकड़ लिया गया है।

  • Related Posts

    *रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार जांच…

    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई,,,देखे वीडियो*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा तालाब के पास का है, जहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 2 views
    *रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त*

    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई,,,देखे वीडियो*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 10 views
    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई,,,देखे वीडियो*

    *सरकार जल्द शुरू करेगी मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 5 views
    *सरकार जल्द शुरू करेगी मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना*

    *माओवादी हिंसा का जड़ से उन्मूलन होता दिख रहा: CM साय*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 5 views
    *माओवादी हिंसा का जड़ से उन्मूलन होता दिख रहा: CM साय*

    *डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 5 views
    *डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी*

    *3 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 5 views
    *3 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त*

    You cannot copy content of this page