*दिल्ली में भाजपा का 27 साल का वनवास खत्म*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त देते हुए 27 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी कर ली है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है। सत्तारुढ आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का निर्णय मान्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत विकास और सुशासन की जीत है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि दिल्ली में लाेगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। भारतीय राजनीति में एक नये प्रयोग के साथ लगभग 12 साल पहले सरकार में आयी आप के नेता श्री केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट से और उनके नजदीकी मनीष सिसोसिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गये हैं। दिल्ली के राजनीतिक क्षितिज पर आप के प्रादुर्भाव से पहले करीब 15 साल तक सत्ता में रही कांगेस लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में अपना खाता फिर नहीं खोल सकी है। भाजपा ने दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनाव का अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सभी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन किया है और वोट हिस्सा लगभग 10 प्रतिशत बढ़ाया है। भाजपा ने दिल्ली के नतीजों को “ मोदी की गारंटी पर दिल्ली की जनता का भरोसा” बताया है। कांग्रेस का हराकर लगभग 12 साल पहले सत्ता में आयी आप 20 से 25 सीटों पर सिमटती नजर आयी है। भाजपा अंतिम बार दिल्ली में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में सत्ता थी। वर्ष 1998 के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से लंबे समय के लिए बाहर कर दिया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में लगतार तीन कार्यकाल तक सरकार चलायी। वर्ष दिसंबर 2013 में आप ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार का गठन किया। रुझानों के अनुसार विधानसभा चुनावों में भाजपा को 45 से 50 सीटें मिलने की संभावना है। भाजपा ने मतगणना की आरंभ से ही बढ़त बना ली थी, लेकिन सीटों पर आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर को देखते हुए हार जीत का अंतर बहुत रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों ने आप की हार में कांग्रेस का भी कुछ हाथ देखना शुरु कर दिया है। पर इस बारे में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी को जिताना कांग्रेस की जिम्मेदारी नहीं है।’’ जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज किया, “और लड़ो आपस में।’’ भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने होली से पहले ही होली का उत्सव मनाना शुरु कर दिया है जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यालयों पर नेता और कार्यकर्ता नदारद रहे।

  • Related Posts

    *राहे मदीना में जाँबहक हुए ज़ायरीन के घरवालों को अल्लाह सब्र दे,,,,अशरफ-ए-मिल्लत हज़रत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,17 नवम्बर 2025 सोमवार,,,आल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ…

    *पति ने की पत्नी की हत्या,3 साल का बच्चा अपनी मां के खून से लथपथ शव के पास रोता हुआ मिला*

    उत्तरप्रदेश,, सियासत दर्पण न्यूज़,, मौदहा,कम्हरिया, पत्नी की लोहे की रॉड से मारकर की हत्या, तीन साल के बच्चे को शव के साथ कमरे में कर दिया बंद, गिरफ्तार दंपति के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *साइबर ठगों ने एसआईआर फार्म भरने के नाम पर ओटीपी मांगने का पैटर्न निकाला,अलर्ट*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 0 views
    *साइबर ठगों ने एसआईआर फार्म भरने के नाम पर ओटीपी मांगने का पैटर्न निकाला,अलर्ट*

    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 4 views
    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 5 views
    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 6 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    *रायपुर,नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 5 views
    *रायपुर,नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 6 views
    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    You cannot copy content of this page