*कांग्रेसी पार्षद के विजय जुलूस में फायरिंग*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में कोटा इलाके में मंगलवार रात को गोली चली है। बताया जा रहा है कि, शहीद मनमोहन बख्शी वार्ड-23 से कांग्रेस के जीते पार्षद रोनिता प्रकाश जगत विजय जलूस निकल रहा था। तभी शोरगुल से परेशान ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस दौरान पास में खड़े कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर के कमर में एयरगन का छर्रा लग गया, जिससे उनकी कमर के पास का मांस फट गया। देर रात इलाज के लिए कार्यकर्ता को रायपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई। एकेडमी के संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी की मुताबिक, ओशियन डिफेंस एकेडमी के संचालक नंदकिशोर कांग्रेस पार्षद के विजय रैली के शोर से परेशान हो रहा था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उसकी बहस भी हुई थी। रैली खत्म होने के बाद सभी कार्यकर्ता पास के मैदान में खाना खा रहे थे। तभी अचानक एयरगन की गोली कांग्रेस कार्यकर्ता को जा लगी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ओशियन एकेडमी पर किया पथराव। घटना के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ओशियन एकेडमी पर पथराव किया। पथराव से कारण एकेडमी के खिड़कियों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। पुलिस को सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और एकेडमी के संचालक को हिरासत में लिया है। आजाद चौक सीएसपी अमन झा ने बताया कि, इस मामले में जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित का बयान लिया गया है। वहीं एकेडमी के संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।

  • Related Posts

    *पेशी से पहले ईडी का खुलासा, चैतन्य को मिले थे 16.70 करोड़*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  ईडी रायपुर, शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कल मंगलवार को विशेष कोर्ट में पेश करेगी। समझा जा रहा…

    *रहस्यमय तरीके से लापता हुए 3 नाबालिग*

    बलरामपुर.(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में करीब 12 से 13 साल के कई बच्चे अचानक लापता हो गए. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. काफी खोजबीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पेशी से पहले ईडी का खुलासा, चैतन्य को मिले थे 16.70 करोड़*

    *पेशी से पहले ईडी का खुलासा, चैतन्य को मिले थे 16.70 करोड़*

    *रहस्यमय तरीके से लापता हुए 3 नाबालिग*

    *रहस्यमय तरीके से लापता हुए 3 नाबालिग*

    *कलेक्ट्रेट के सामने आवास नहीं मिलने से परेशान युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप*

    *कलेक्ट्रेट के सामने आवास नहीं मिलने से परेशान युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप*

    * अवैध रूप से भंडारित 162 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम किया गया सील*

    * अवैध रूप से भंडारित 162 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम किया गया सील*

    *भू-माफिया ने बंद कर दिया प्लॉट पर जाने का रास्ता, कलेक्टर-एसडीएम से हुई शिकायत*

    *भू-माफिया ने बंद कर दिया प्लॉट पर जाने का रास्ता, कलेक्टर-एसडीएम से हुई शिकायत*

    *झोला छाप डॉक्टरों को दवा सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर में औषधि विभाग की दबिश*

    *झोला छाप डॉक्टरों को दवा सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर में औषधि विभाग की दबिश*

    You cannot copy content of this page