*नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर शिक्षक व एक ग्रामीण को दिनदाहड़े गोलियों से भूना*

बीजापुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के तुसवाल संकुल के प्राशा तोड़मा में पदस्थ शिक्षक बामन राम कश्यप (25) व ग्रामीण युवक अनिश (22) की हथियारधारी नक्सलियों ने दिन-दहाड़े हत्या की है। नक्सलियों ने पहले शिक्षक बामन राम कश्यप को स्कूल से पकड़ा फिर एक ग्रामीण अनिश के साथ जन अदालत लगाकर फैसला कर जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से हत्या की। सूत्रों ने बताया यह घटना उस समय हुई जब शिक्षक अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था। स्कूल में 10-15 हथियारधारी नक्सली आ धमके और शिक्षक के साथ बेरहमी से मार-पीट कर जन अदालत में ले गये। घटना के समय मौजूद बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे। स्कूल में पढ़ने वाले पहली व दूसरी के 20-22 बच्चे अपने घर भाग खड़े हुए। इसी समय ग्रामीण अनिश को भी साथ ले गए‌। शिक्षक द्वारा गांव के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल को अपने प्रयास से खुलवाया था। लगभग एक सत्र ही स्कूल चल पाया है। जानकारों ने बताया कि तोड़मा स्कूल सालों से बंद था। उसको खोल कर बच्चों को शिक्षा देने का काम बामन कश्यप कर रहा था। उनकी शिक्षा के प्रति ललक से संकुल के शिक्षक भी प्रभावित रहे। हथियारधारी नक्सलियों ने ग्रामीणों के सामने बुधवार को दिन में जन अदालत लगाकर उनको और ग्रामीण युवक अनिश के संबंध में गहन पूछताछ करने के बाद जंगल ले जाकर हत्या की। माड़ क्षेत्र के एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है। तोडमा स्कूल वर्षों से बंद था। ग्रामीणों के मांग पर बामन राम कश्यप एक साल से स्कूल संचालित कर रहा था। तुषावल संकुल में तोडमा का इस स्कूल में इंद्रावती नदी पार करके जाना पड़ता है। तोडमा स्कूल के अलावा नदी पार आधा दर्जन ज्यादा स्कूल संचालित हैं। शिक्षक के हत्या से शिक्षा अलख जगाने वाले शिक्षकों के लिए ऐसे क्षेत्रों में कार्य करना जोखिम से कम नहीं है। नक्सली ऐसे इलाके में कार्य करने वालों पर शक की नजर से देखते हैं।

  • Related Posts

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    बस्तर,सियासत दर्पण न्यूज़,पहले छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के irpagutta, बीजापुर में रसोईए की मौत पर,गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का मामला,और फिर अब जनप्रतिनिधि एवं…

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    भूविस्थापित परिवारों को नौकरी दे SECL प्रबंधन-दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष, AAP छ ग रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज,,आम पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कोरबा में भूविस्थापित परिवारों के प्रति SECL…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page