* छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला*

अब 30 दिन में मिलेगी जरूरी सेवाएं

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह नियम के तहत लिफ्ट और एस्केलेटर का संचालन उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और व्यवसायों को कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर से जुड़ी सभी सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट में शामिल कर दिया है। अब इन सेवाओं को अधिकतम 30 दिन के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। अगर तय समय में काम नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इससे उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों को समय पर सेवा मिलेगी ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधाओं हमारी सरकार की प्राथमिकता है। लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इसलिए हमने इस सेवा को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल किया है, ताकि हर लोगों को समय पर सेवा मिले और उनका भरोसा बना रहे।

मुख्य विद्युत निरीक्षणालय ने सभी बिल्डरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और लिफ्ट संचालकों से अपील की है कि वे नए नियमों का कड़ाई पालन करें और सुरक्षित रूप से लिफ्ट और एक्सलेटर की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इससे बीमा का खर्च भी घटेगा और कारोबार का जोखिम कम होगा।

  • Related Posts

    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. ऑपरेशन में जवानों ने…

    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    रायपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) वक्फ संशोधन बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी. इस अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का लक्ष्य*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    *भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का लक्ष्य*

    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    जल जीवन मिशन से आया समाजिक और आर्थिक बदलाव

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    जल जीवन मिशन से आया समाजिक और आर्थिक बदलाव

    * घटोन गांव में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    * घटोन गांव में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर*

    *आधुनिक खेती से बढ़ा रमाकांत की आमदनी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    *आधुनिक खेती से बढ़ा रमाकांत की आमदनी*

    You cannot copy content of this page