*सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम*

किसानों को मिली वर्षों से लंबित समस्याओं से मुक्ति

ग्रामीणों ने विष्णु सरकार का किया आभार प्रकट

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार ने कोरिया जिले के ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। बता दें 8 से 11 अप्रैल 2025 के बीच सुशासन तिहार के पहले चरण में समस्या, शिकायत व मांग से सम्बंधित आवेदन लिया गया था।

अब दूसरे चरण में प्राप्त इन आवेदनों का समाधान द्रुतगति से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जनता ने सरकार की कार्यशैली पर भरोसा जताया है। ग्राम मेको के निवासियों श्री सूरज प्रसाद, श्री निकेश कुमार और दिनेश कुमार के आवेदन पर भी त्वरित कार्रवाई करते हुए किसान किताबें वितरित की गईं। पोड़ी बचरा तहसील के विभिन्न गांवों के किसानों को किसान पुस्तिका उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत तेंदुआ निवासी मानिकचंद द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती राजकुमारी के नाम पर खसरा नंबर 2081/1 को ऑनलाइन दर्ज किया गया। इसी प्रकार, चिरमी और उरूमदुगा गांव के श्री बुद्धू सिंह की भूमि का सीमांकन कर राजस्व रिकॉर्ड में सुधार किया गया।

प्रशासन द्वारा आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर कार्य की जानकारी दी गई। समाधान मिलने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुशासन तिहार से उन्हें वर्षों से लंबित समस्याओं से छुटकारा मिला है। सुशासन तिहार एक बार फिर साबित कर रहा है कि सरकार जनता के हित में तेजी से कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सुशासन की रोशनी पहुंचा रही है।

  • Related Posts

    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. ऑपरेशन में जवानों ने…

    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    रायपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) वक्फ संशोधन बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी. इस अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का लक्ष्य*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    *भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का लक्ष्य*

    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    जल जीवन मिशन से आया समाजिक और आर्थिक बदलाव

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    जल जीवन मिशन से आया समाजिक और आर्थिक बदलाव

    * घटोन गांव में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    * घटोन गांव में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर*

    *आधुनिक खेती से बढ़ा रमाकांत की आमदनी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 1 views
    *आधुनिक खेती से बढ़ा रमाकांत की आमदनी*

    You cannot copy content of this page