*सुरक्षाबलों को पहाड़ी पर मिला नक्सलियों का सामान*

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) सुरक्षा बल ने माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई को सातवें दिन भी जारी रखा है। बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर चल रहे इस अभियान में सुरक्षा बल के जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने तक जा पहुंचे हैं। रविवार को पहाड़ी के ऊपर अभियान जारी रहा। पहाड़ी से माओवादियों के डंप सामान, बंकर और आइईडी मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने अभियान के दूसरे दिन तीन माओवादियों को ढेर करने की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस की ओर से कोई भी अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुरक्षा बल को जो गुफा मिली है, वह कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नहीं, बल्कि उसके पास ही स्थित दूसरी पहाड़ी नड़पल्ली पर मिली है। कुछ समाचार पत्रों की ओर से दावा किया जा रहा था कि जवानों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर गुफा मिली है। अब कहा जा रहा है कि जिस नड़पल्ली की पहाड़ी पर गुफा मिली है, वहां ग्रामीण पूजा-पाठ करने जाते हैं। पहाड़ी पर मिली प्राकृतिक गुफा में स्थित है शिवलिंग। पहाड़ी की तलहटी पर बसे ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले हिड़मा ने ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा था कि मैं पहाड़ी पर बैठा हूं, चाहे कितने भी जवान आ जाए सबको ठिकाने लगा दूंगा। दूसरी ओर पिछले माह माओवादियों के तेलुगू भाषा में लिखे पत्र में भी कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए जाने की बात कहते हुए ग्रामीणों को चेताया गया था कि पहाड़ी पर ना आएं। इसी सूचना के आधार पर ही फोर्स को शंका हुई कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों का संभावित ठिकाना हो सकता है। एनटीआरओ (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) के उपग्रहों व मानवरहित ड्रोन से की गई निगरानी में भी माओवादी दिखे थे।

  • Related Posts

    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. ऑपरेशन में जवानों ने…

    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    रायपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) वक्फ संशोधन बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी. इस अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का लक्ष्य*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 0 views
    *भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का लक्ष्य*

    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 0 views
    *CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 0 views
    *वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्रीय नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल : किरण देव*

    जल जीवन मिशन से आया समाजिक और आर्थिक बदलाव

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 0 views
    जल जीवन मिशन से आया समाजिक और आर्थिक बदलाव

    * घटोन गांव में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 0 views
    * घटोन गांव में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर*

    *आधुनिक खेती से बढ़ा रमाकांत की आमदनी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2025
    • 0 views
    *आधुनिक खेती से बढ़ा रमाकांत की आमदनी*

    You cannot copy content of this page