*दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत*

अंबिकापुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर से साइकिल लेकर निकले दोनों बच्चे अन्य साथियों के साथ साइकिल धोने तालाब में चले गए। यहां पैर फिसलने से दोनों बच्चे पानी में डूब गए थे। दोनों को बाहर निकालकर पहले कांसाबेल फिर अंबिकापुर अस्पताल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का नौ वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल तथा पड़ोस में ही रहने वाले संजय अग्रवाल का सात वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल बुधवार की शाम को दोस्तों के साथ साइकिल लेकर निकले थे। दोस्तों के साथ खेलने के दौरान घर के पास स्थित तालाब में अपनी-अपनी साइकिल धोने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे फिसल गए। इसके बाद अचानक दोनों डूबने लगे।

डूबने की स्थिति में दूसरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने आरव और अंश को तालाब से बाहर निकाला। दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे। उन्हें बेहोशी की हालत में कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घरवाले दोनों बच्चों को साथ लेकर अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे।

यहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों की मौत की पुष्टि की। मृतक आरव और अंश पड़ोसी होने के कारण अच्छे मित्र थे। हमेशा साथ रहते और खेलते थे। इस घटना ने उनके परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। गांव में मातम पसर गया है।

  • Related Posts

    *5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ (नगरीय…

    *बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है। बाबा अपने आश्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *रायपुर सूटकेस हत्याकांड…इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी*

    *रायपुर सूटकेस हत्याकांड…इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी*

    *5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन*

    *5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन*

    *बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल*

    *बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल*

    *मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी*

    *मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी*

    *प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र*

    *प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र*

    You cannot copy content of this page