*रायपुर में थार गाड़ी में मिला युवक का सड़ा-गला शव*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित रालास मोटर्स महिंद्रा शोरूम के बाहर खड़ी एक थार गाड़ी में शुक्रवार शाम एक युवक का सड़ा-गला शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, यह थार वाहन (क्रमांक CG 04 PX 6888) करीब 15 दिन पहले भिलाई-3 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे के बाद क्रेन के जरिए टोइंग कर शोरूम के बाहर लाकर खड़ी की गई थी। वाहन की खिड़कियां लॉक नहीं थीं। शुक्रवार को दुर्गंध आने पर जब लोगों ने कार के भीतर झांककर देखा, तो एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला, जो 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची आमानाका थाना पुलिस ने वाहन को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृत युवक की पहचान मंगोलियन चाइल्ड नाम से होने की जानकारी मिली है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव की स्थिति और वाहन की हालत देखकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। क्या युवक वाहन में छिपा था या हादसे के बाद किसी अन्य वजह से उसकी मौत हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

  • Related Posts

    *धनतेरस पर सोने की कीमतों में उछाल*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सराफा बाजार में धनतेरस (Dhanteras gold silver rate) सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। बाजार खुलते…

    *शहर के कई बड़े मंत्री अफसर जेल में मनाएंगे दिवाली*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शीर्ष पदों पर रहे 31 नेताओं, अफसरों और कारोबारियों की इस बार की दीपावली रायपुर सेंट्रल जेल में मनेगी। ये लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *धनतेरस पर सोने की कीमतों में उछाल*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 3 views
    *धनतेरस पर सोने की कीमतों में उछाल*

    *शहर के कई बड़े मंत्री अफसर जेल में मनाएंगे दिवाली*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 3 views
    *शहर के कई बड़े मंत्री अफसर जेल में मनाएंगे दिवाली*

    *रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 5 views
    *रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार*

    *उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 4 views
    *उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक*

    *रायपुर में थार गाड़ी में मिला युवक का सड़ा-गला शव*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 5 views
    *रायपुर में थार गाड़ी में मिला युवक का सड़ा-गला शव*

    *छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 210 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 210 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    You cannot copy content of this page