Home / राजधानी / *रायपुर,,पर्दे के पीछे सियासी सौदेबाज़ी करते हैं ,वही आज प्रदेश,में ऊंचे पदों पर बैठे हैं और अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं।*

*रायपुर,,पर्दे के पीछे सियासी सौदेबाज़ी करते हैं ,वही आज प्रदेश,में ऊंचे पदों पर बैठे हैं और अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,यह वास्तव में कांग्रेस संगठन के लिए दुर्भाग्यजनक स्थिति है कि जो लोग भाजपा नेताओं से दोस्ती निभाते हैं, पर्दे के पीछे सियासी सौदेबाज़ी करते हैं — वही आज प्रदेश कांग्रेस में ऊंचे पदों पर बैठे हैं और अब जिला अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं।

कवर्धा में हाल ही में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थित गुंडों ने हमला किया, सरेआम गालियाँ दीं और सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा  सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने नवयुक्त भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई,जिस पर दो महिलाओं द्वारा यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं।

विडंबना यह है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी, जिन्होंने हाल ही में भाजपा नेताओं के साथ गरबा में मंच साझा किया और उन्हें “छोटा भाई” कहकर सम्मानित किया,और अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने की चाह रखते हुए उसी भाजपा से लड़ने की बात करते हैं। ऐसे लोग न तो वैचारिक रूप से कांग्रेस के प्रति ईमानदार हैं,न ही संगठन के प्रति निष्ठावान। उनका मकसद केवल सत्ता के करीब रहना और अपने रिश्तों से लाभ उठाना है।

कांग्रेस की आंतरिक गोपनीय बातें भाजपा खेमे तक कैसे पहुँच रही हैं इसकी जाँच अनिवार्य है। भाजपा सरकार के रणनीतिक खिलाड़ी एक केबिनेट मंत्री से जुड़े कौन-कौन लोग कांग्रेस के भीतर निकट संपर्क में हैं, इसका भी खुलासा होना चाहिए।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर संगीन आरोप होने के बावजूद न तो पीसीसी स्तर पर आंदोलन हो रहा है, न ही महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस को खुली छूट दी जा रही है कि वे जनता के बीच जाकर विरोध दर्ज कर सकें।

जो लोग शुभंकर दिवेदी जैसे तत्वों का स्वागत करते हैं, वे कभी कांग्रेस के सच्चे साथी नहीं हो सकते। पार्टी नेतृत्व को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि कांग्रेस की साख और संघर्ष की भावना कमजोर न पड़े।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page