*गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को पीटा,TI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल…*

सूरजपुर,,,सियासत दर्पण न्यूज़। जुआ की सूचना पर रेड मारने गई पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। पुलिस के द्वारा जुआरियों को दौड़ाने पर पकड़ाने से बचने के लिए भाग रहा एक युवक कुएं में गिर गया। कुएं में गिरकर उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। थाने में पथराव भी किया गया। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों का थाने में घंटों उत्पात होता रहा। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। बावजूद इसके स्थिति नियंत्रित नहीं हुई और देर रात एक बजे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस को जुआ की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम रेड मारने पहुंची थी। पुलिस टीम को जुआरी भागने लगे। भागने के दौरान एक जुआरी कुएं में गिर गया और उसकी डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ ने जयनगर थाने का घेराव कर दिया।

ग्रामीणों की भीड़ ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। सैकड़ो की संख्या में आए ग्रामीणों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ कर दरवाजे खिड़कियां कुर्सियां और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। पुलिसकर्मियों से भी झुमाझटकी की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लाठी चार्ज के बाद ग्रामीणों को थाने से बाहर धकेल थाने का शटर खींच ताला लगा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना के बाहर से थाने में पथराव कर दिया। बाहर खड़े होकर ग्रामीण थाने में पत्थर चला रहे थे। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सड़क पर ग्रामीण देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने थाना परिसर में भी आतिशबाजी की। थाने के सामने सड़क जामकर ग्रामीण हंगामा मचाते रहे।

सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ के चलते थाने के चंद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन तमाशबीन बनने को मजबूर हो गए। वही घंटों तक ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार रात एक बजे तक के फोर्स नहीं पहुंची थी जिसके चलते ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा और चंद पुलिसकर्मियों के होने के चलते लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी रही।

मिली जानकारी के अनुसार कुएं में गिरने वाला युवक अपने घर का इकलौता लड़का था। घटना के कई घंटे बाद भी कुएं से उसका शव नहीं निकाला जा सका था। ग्रामीण युवक के शव को कुएं से निकालने की मांग कर रहे थे।

मुखबिरी का भी आरोप:

मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद गांव का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के छापे के दौरान किसी ने मुखबिरी की थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीण जयनगर थाने के एक स्टाफ पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि मुखबिर नहीं होती तो कोई भी जुआरी भाग नहीं पाता और पुलिस सभी को गिरफ्तार कर लेती। इस स्थिति में केवल पुलिसिया कार्यवाही होती पर युवक की जान तो बच जाती।

अचानक मुखबिरी होने से सभी जुआरी उठकर पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। इसी दौरान एक की कुंए में गिरकर मौत हो गई। मामले में ग्रामीणों ने मुखबिरी करने वाले पर कार्यवाही की मांग की है।

  • Related Posts

    *उर्दू दिवस पर बिलासा कन्या महाविद्यालय में आयोजन,,डॉ, शाजिया अली की खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ, शाजिया अली की खबर बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज,,उर्दू भाषा की मधुरता, साहित्यिक गरिमा और सांस्कृतिक समृद्धि को समर्पित उर्दू दिवस का आयोजन आज बिलासा…

    *सड़क पर बहने लगी 3,800,000 की शराब*

    कोरबा. (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 24 अक्टूबर 2025 को जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर 21,372 लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टिकरण किया. इस शराब की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *उर्दू दिवस पर बिलासा कन्या महाविद्यालय में आयोजन,,डॉ, शाजिया अली की खबर*

    • By SIYASAT
    • October 25, 2025
    • 2 views
    *उर्दू दिवस पर बिलासा कन्या महाविद्यालय में आयोजन,,डॉ, शाजिया अली की खबर*

    *अब लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष : आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग टेस्ट : परिवहन मंत्री केदार कश्यप*

    • By SIYASAT
    • October 24, 2025
    • 5 views
    *अब लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष : आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग टेस्ट : परिवहन मंत्री केदार कश्यप*

    *सिंचाई रकबे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, 40 हजार से अधिक किसान ले रहे लाभ*

    • By SIYASAT
    • October 24, 2025
    • 4 views
    *सिंचाई रकबे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, 40 हजार से अधिक किसान ले रहे लाभ*

    *धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी प्रेम दुबे, राकेश बाघ गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • October 24, 2025
    • 7 views
    *धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी प्रेम दुबे, राकेश बाघ गिरफ्तार*

    *9 वर्षीय मासूम के आंख से होते हुए दिमाग में घुसी घंटी, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला*

    • By SIYASAT
    • October 24, 2025
    • 7 views
    *9 वर्षीय मासूम के आंख से होते हुए दिमाग में घुसी घंटी, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला*

    *सड़क पर बहने लगी 3,800,000 की शराब*

    • By SIYASAT
    • October 24, 2025
    • 5 views
    *सड़क पर बहने लगी 3,800,000 की शराब*

    You cannot copy content of this page