Home / राजधानी / *धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी प्रेम दुबे, राकेश बाघ गिरफ्तार*

*धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी प्रेम दुबे, राकेश बाघ गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत अलग स्थानों पर चाकू लहराते पाये गये आरोपीगण
आरोपीगण पूर्व में भी लड़ाई-झगड़ा मारपीट के प्रकरण में जा चुके है जेल।
आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
रायपुर। दिनांक 24.10.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विजय नगर भनपुरी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा विजय नगर भनपुरी पहुंचकर आरोपी राकेश बाघ पिता दामु बाघ उम्र-24 वर्ष निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1145/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
 इसी प्रकार दिनांक 24.10.2025 को खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कविलाश नगर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा कविलाश नगर भनपुरी पहुंचकर आरोपी प्रेम दुबे पिता स्व. रमेश दुबे उम्र-20 वर्ष निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1146/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
नाम गिरफ्तार आरोपीगण
01 राकेश बाघ पिता दामु बाघ उम्र 24 वर्ष निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर।
02. प्रेम दुबे पिता स्व. रमेश दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page