*सीएम विष्णुदेव साय ने किया योगाभ्यास*

जशपुर नगर: (सियासत दर्पण न्यूज़) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदवे साय ने जशपुर नगर स्थित रणजीता स्टेडियम में योग अभ्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश की समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर विधायक रायमुणी भगत, जिला कलेक्टर रोहित व्यास सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

मंच से अपने उद्भोदन के दौरान मुख्यंत्री ने सभी लोगों से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। सीएम ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मन भी शांत रहता है। जशपुर में आयोजित सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में जिले सभी क्षेत्रों से जन प्रतिनिधि शामिल हुए। साथ ही स्कूली बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ योग अभ्यास में हिस्सा लिया।

योग कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने जशपुर में नालंदा परिसर नाम से बन रहे अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भूमि पूजन भी किया। रायपुर की तर्ज पर जिला मुख्यालय में भी नालंदा परिसर बनाया जाएगा। सीएम साय ने कहा कि इस लाइब्रेरी की लागत 11 करोड़, 29 लाख रुपये होगी। जिसमें 500 अभ्यार्थियों के साथ बैठने की सुविधा होगी। इसे 2 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस परिसर में सही आवश्यक सुविधआएं होंगी साथ ही एक छोटा सा उद्यान भी बनाया जाएगा। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के लिए स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर सीएम साय ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी राज्य में पौधे लगाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस साल भी प्रदेश भर में 1.75 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी-अपनी मां के नाम पर पौधे लगाने की अपील की।

  • Related Posts

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ है। मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय…

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर सिरसा गेट प्रीमियम शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    * AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    * AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

    You cannot copy content of this page