सुकमा। (सियासत दर्पण न्यूज़) आंद्र प्रदेश ने तीन दिन पहले हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए। सैकड़ों निर्दोष ग्रामीण और सुरक्षा बल के जवानों की हत्या करने वाला खूंखार माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे मारे गए थे। आज दोनों का शव गृहग्राम पूर्वर्ती में लाया गया, जहां कुछ देर में आदिवासी संस्कृति से अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार सुबह 9 बजे पूर्वर्ती में माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का शव लाया गया। जहां परिजन और ग्रामीण मौजूद रोते नजर आए। तीन पहले आंद्र प्रदेश में मुठभेड़ में मारा गया था। हिड़मा पर एक करोड़ का इनाम था और उसकी पत्नी पर 50 लाख का इनाम था।







