*बीजेपी नेता को ब्लैकमेल करने वाली शातिर सोनिया गिरफ्तार,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

मुंगेली। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोरमी के भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली सोनिया लकड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला लोरमी नगर पंचायत का है। 8 माह पूर्व नगर पंचायत के एल्डरमैन एवं भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल को पैसे के लिए ब्लैकमेल करके मासिक रूप से परेशान करने वाली सोनिया लकड़ा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हैं कि आठ माह पूर्व शैलेंद्र जायसवाल उर्फ शीलू ने बिजली के खंभे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मौत से पहले शैलेन्द्र जायसवाल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे आरोपी सोनिया के नाम का जिक्र था। मृतक शैलेन्द्र जायसवाल के सुसाइड नोट के आधार पर आज उसकी एक्सपर्ट राइटिंग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सोनिया लकड़ा को उसके गांव जमुनाही थाना खुड़िया से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। शैलेंद्र और युवती के बीच चल रहा था अफेयर SDOP माधुरी धीरही ने बताया कि युवती और बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल के बीच 2018 से जान पहचान थी। जांच में पुलिस ने मृतक के मोबाइल के सीडीआर भी खंगाले जिसमें दोनों के बीच रोजाना घंटों बातचीत की बात भी सामने आई है। वहीं पकड़ी गई युवती ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया कि शैलेंद्र के साथ उसका अफेयर था। वे अक्सर फोन पर बातें किया करते थे।सुसाइड नोट की पड़ताल के लिए पुलिस ने हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की मदद ली। करीब 7 महीने का बाद हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट में पता चला कि शैलेंद्र ने ही सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने सोनिया लकड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

Related Posts

*खूंखार माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी का शव पहुंचा घर*

सुकमा। (सियासत दर्पण न्यूज़) आंद्र प्रदेश ने तीन दिन पहले हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए। सैकड़ों निर्दोष ग्रामीण और सुरक्षा बल के जवानों की हत्या करने वाला खूंखार…

*रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के दबाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार झुकी 200 यूनिट फ्री बिजली बिल की घोषणा की रायपुर…सियासत दर्पण न्यूज़… पूर्व विधायक विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हुईं शामिल*

  • By SIYASAT
  • November 20, 2025
  • 1 views
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हुईं शामिल*

*दिल्ली–रायपुर इंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी डायवर्ट*

  • By SIYASAT
  • November 20, 2025
  • 2 views
*दिल्ली–रायपुर इंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी डायवर्ट*

*खूंखार माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी का शव पहुंचा घर*

  • By SIYASAT
  • November 20, 2025
  • 2 views
*खूंखार माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी का शव पहुंचा घर*

*रायपुर में पकड़े गए ISIS से जुड़े किशोरों ने कई शहरों के 100 से अधिक लोगों को जोड़ लिया था*

  • By SIYASAT
  • November 20, 2025
  • 2 views
*रायपुर में पकड़े गए ISIS से जुड़े किशोरों ने कई शहरों के 100 से अधिक लोगों को जोड़ लिया था*

*रायपुर में हैवान पिता ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला*

  • By SIYASAT
  • November 20, 2025
  • 3 views
*रायपुर में हैवान पिता ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला*

*रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

  • By SIYASAT
  • November 19, 2025
  • 2 views
*रायपुर,,कांग्रेस पार्टी अभी शांत बैठने वाली नहीं है जब तक कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की भांति 400 यूनिट बिजली बिल फ्री ना कर दी जाए” विकास उपाध्याय*

You cannot copy content of this page