Home / राजधानी / *रायपुर में पकड़े गए ISIS से जुड़े किशोरों ने कई शहरों के 100 से अधिक लोगों को जोड़ लिया था*

*रायपुर में पकड़े गए ISIS से जुड़े किशोरों ने कई शहरों के 100 से अधिक लोगों को जोड़ लिया था*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े होने के आरोप में रायपुर,भिलाई से गिरफ्तार दो किशोरों के मोबाइल फोन से राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) को कई अतिसंवेदनशील डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि इन किशोरों ने राज्य के विभिन्न शहरों के 100 से अधिक किशोरों और युवाओं को जेहादी नेटवर्क से जोड़ा था। एटीएस अब इन सभी लोगों को तलब कर पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपितों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके कब्जे से देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी, खुफिया नक्शे आदि बरामद हुए हैं। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के पाकिस्तानी माड्यूल ने इन किशोरों के माध्यम से त्योहारों के दौरान हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page