*रायपुर में हैवान पिता ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला,,,बच्चे के शरीर मे 30 से अधिक फ्रैक्चर पाए गए*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामी पारा में ढाई साल के मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बच्चा पिछले 15 दिनों से लगातार शारीरिक यातना झेल रहा था। आरोप है कि सौतेले पिता आसिब खान (24) ने मासूम को इतने बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर की हड्डियां तक टूट गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चे को रास्ते से हटाना चाहता था। हैरानी की बात यह है कि बच्चे की मां रेशमी ताम्रकार इस अत्याचार से पूरी तरह वाकिफ थी, लेकिन उसने घटना को छिपाए रखा। मृतक बच्चे का नाम प्रशांत सेन (2 वर्ष 7 माह) है। मंगलवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर उसे एम्स रायपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से अननेचुरल डेथ (हत्या संबंधित) दर्ज की गई। डाक्टरों ने बच्चे के शरीर पर गंभीर अंदरूनी चोटें, नाक, सीने और पेट में गहरे घाव मिलने की पुष्टि की है। शरीर में 30 से अधिक फ्रैक्चर पाए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि रेशमी ताम्रकार ने पहली शादी से हुए अपने बच्चे को आसिब खान के साथ रहने के बाद से प्रताड़ना सहते देखा, लेकिन किसी को बताया नहीं।

  • Related Posts

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अब स्थायी पता मिल गया है। नगर निगम की एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर के…

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राशन वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में अब नई पहल शुरू होने जा रही है। बैंक एटीएम की तर्ज पर अब ‘ग्रेन एटीएम’ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page