*पीएमओ ने आदेश दिया छत्तीसगढ़ RERA चेयरमैन संजय शुक्ला की जांच के लिए*
रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन संजय शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को जांच के बाद उचित कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।…
